Rajasthan Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिह ने फिर मिलाए सुर, जमकर गाया होरिया...

Rajasthan News: राजस्थान में अब लोकसभा चुनावों की बिसात बिछ चुकी है। भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी अपनी 25 मे से 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

हर कोई नेता अपने तरीकों से चुनावी प्रचार में ताकत झौंक रहा है। केंद्रीय मंत्री और जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों बड़े ही अनूठे तरीके से अपना चुनावी प्रचार कर रहे है।

in-the-lok-sabha-elections-bjp-candidate-gajendra-singh-is-seen-dressed-in-the-colors-of-holi

गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में मंदिरों में आयोजित हो रहे होली के मौके पर फागोत्सव में बढ़ चढ़कर शिरकत कर रहे है। इतना ही नहीं अपनी आवाज और सुरों के जादू की बदौलत जादूगर की नगरी में लोगों के सिर पर अपनी खुमारी चढ़ा रहे है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा से तीसरी बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत पोकरण पहुंचे। जहां होली पर्व के फागोत्सव कार्यक्रम में होली के रंग में शेखावत रंगे हुए नजर आए।

पोकरण में फागोत्सव रस रंगिया कार्यक्रम स्थल पर शेखावत का जनता नें भी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। तो वहीं केंद्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने होली के रंग रसिया में होली पर्व के गानों की जोरदार प्रस्तुतियां देकर ताल से ताल मिलाई।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने माइक हाथ में थाम कर एक के बाद एक होरिया गीत गाए। शेखावत के होरिया गीतों पर भक्त और श्रद्धालु थिरकते भी नजर आए है। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूजा आर्चना कर कामना भी की।

कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रतापसिंह, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी,प्रधान भगवतसिंह तंवर, पूर्व विधायक शैंतानसिंह सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

शेखावत ने पोकरण के सदर बाजार स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करके जनसम्पर्क अभियान का आगाज भी किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लगातार चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक रखी है। कोशिश कर रहे है कि नाराज भाजपाइयों के साथ लोकल लोगों को साथ जोड़ा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+