Bank Loot: राजधानी में बैंक लूट,फायरिंग और अब धरपकड़ अभियान से हड़कंप
Jaipur News: ऱाजधानी जयपुर में दिन दहाड़े बैंक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बैंक लूटने आए दो बदमाशों ने फायरिंग कर बैंक मैनेजर को गोली मार दी।
बैंक में फायरिंग की आवाज सून दुकानदारों की भीड़ जुट गई, जिन्होने हिम्मत कर एक आरोपी को दबोच लिया उधर दूसरा आरोपी फरार हो गया।

दरअसल आज राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
बदमाशों की फायरिंग की आवाजा सुनते ही आसपास के दुकानदार बैंक की ओर दौड़ पड़े,हालांकि फायरिंग में बैंक के कैशियर गोली लगने से घायल हो गया।
वहीं मौके पर पहुंची लोगों की भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए एक नकाबपोश बदमाश को दबोच लिया हालांकि दूसरा साथी भागने में सफल हो गया।
झोटवाड़ा एसीपी सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि आज शुक्रवार को सुबह बैंक में घुसे दो बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है।
बदमाश बैक में लूट के इरादे से घुसे थे और वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को धमकाने लगे इस बीच एक बदमाश ने गोली चला दी।
यह गोली बैंक के कैशियर नरेंद्र सिंह को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
फायरिंग में कैशियर को गोली लगने के बाद बदमाश हड़बड़ा गए और मौका देखकर भागने लगे, इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर कई लोग बैंक के बाहर इकट्ठा हो गए।
वहां मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा।
वहीं बैंक लूट की कोशिश की वारदात फरार बदमाश को पुलिस ने पकड़ने के लिए जयपुर शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई है।
इसके साथ ही पुलिस की टीमें घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने में जुटी है।
बैंक में लूट और फायरिंग की वारदात की जानकारी मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी अमित कुमार और एसीपी सुरेंद्र सिंह राणावत भी मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर वारदात में शामिल बदमाश को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही पकड़े गए बदमाश से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications