Lok Sabha Election Ground Report: पायलट के गढ़ टोंक में गुर्जर समाज किसे देगा वोट,इन युवाओं का दावा

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों का सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। प्रत्याशियों से लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। लेकिन आखिर वोटर और आमजन इन नेताओं के काम काज से कितना संतुष्ठ है और उनका मूड क्या है ? यह जानने के लिए हमारी टीम ने ग्राउंड जीरो है।

प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस सीडब्ल्यूसी के मेम्बर सचिन पायलट के गढ़ टोंक-सवाईमाधोपुर में जनता का मूड जानने की कोशिश की हमारे संवाददाता ने।

in-sachin-pilots-stronghold-tonk-youth-of-gurjar-community-claimed-to-vote-for-bjp

टोंक जिले के ग्रामीण अंचल में किसानों के साथ युवाओं से बातचीत कर उनके मन की नब्ज को टटोलने का प्रयास किया। पीपलू क्षेत्रवासियों से हमारे संवाददाता ने खास बातचीत की। जानिए क्या मूड है यहां की जनता का ?Lok

Recommended Video

    Lok Sabha Election Ground Report: पायलट के गढ़ टोंक में गुर्जर समाज किसे देगा वोट,इन युवाओं का दावा

    पीपलू उपखंड मुख्यालय में जैसे ही हमारी टीम ने प्रवेश किया तो कुछ युवाओं से मुलाकात हुई, इन युवाओं में गुर्जर समाज के भी थे लेकिन इन्होने जो कुछ हमें बताया सुनकर अचम्बित हो गए।

    पीपलू के निवासी धर्मराज गुर्जर ने बताया कि हम तो भाजपा के प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया को ही वोट देंगे, जब हमने सचिन पायलट के गुर्जर होने का सवाल पूछा तो युवाओं ने तपाक से कहा कि नहीं गुर्जर समाज वाली कोई बात नहीं है हम तो भाजपा को ही वोट देंगे।

    इन युवाओं की बातचीत से ऐसा लग रहा है कि मोदी का क्रेज राजस्थान में हैट्रिक बनाकर इतिहास रचने वाला है। लेकिन यह तो 4 जून को जब नतीजे घोषित होंगे तब ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि मोदी के क्रेज को जौनापुरिया भुनाने में कितना सफल हुए है।

    क्योंकि जौनापुरिया की कार्यशैली को लेकर भाजपा के ही नेता,कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी लगातार नाराजगी जता रहे है।

    ऐसे में जौनापुरिया को भले ही भाजपा ने तीसरी बार टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से टिकट देकर हैट्रिक बनाने की कवायद की लेकिन क्या जौनापुरिया भाजपा आलाकमान के भरोसे पर खरा उतर पाएंगे या फिर कांग्रेस भाजपा के गढ़ मे सेंधमारी कर सियासी पासा पलट देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+