Rajasthan News: नवनिर्वाचित सांसद लुम्बाराम चौधरी ने क्यों की 6 किमी पैदल यात्रा, जानिए क्या है पूरा माजरा
Rajasthan News: जब भी चुनाव आते है नेता आते है और वादा करके चले जाते है शायद यहीं रीत अब देखने और सुनने को मिलती है। लेकिन राजस्थान में एक नेता ने उन कहावतों और किस्सों को आज झूठा कर दिया।
राजस्थान में सिरोही के नवनिर्वाचित सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जिन मतदाताओं से चुनाव में वादे कर वोट मांगे आज उन्होने जीत के बाद यह साबित कर दिया कि वो ना तो वादे भूले है ना उनकों।

जिन दुर्गम इलाकों में अब किसी जनप्रतिनिधि ने जाने की जरूरत नहीं समझी वहां आज नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी ने 6 किलोमीटर पैदल चलकर मतदाताओं का आभार जताया।
इस दौरान सांसद चौधरी ने वहां चल रहे मनरेगा कार्य के साथ आंगनबाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनका समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।
सुनने में शायद एकबारगी भरोसा नही हो लेकिन, यह कड़वा सच है। सिरोही-जालौर का दुर्गम गांव उतरज जहां आजादी के बाद से आज तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा जाने की जरूरत नहीं समझी गई।
इस बार के लोकसभा चुनाव में नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी ने यहां पहुंचकर मतदाताओं का आभार जताया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके तत्काल निस्तारण करवाने का भरोसा भी दिलाया। सांसद द्वारा यहां चल रहे मनरेगा कार्य के साथ आंगनबाड़ी एवं स्कूल का निरीक्षण भी किया गया।
गौरतलब है कि उतरज मतदान केंद्र प्रदेश का दूसरा सबसे ऊंचा एवं दुर्गम गांव है। जहां तक पहुंचने के लिए गुरुशिखर से पगडंडी के सहारे 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
आज तक यहां न तो कोई जनप्रतिनिधि वोट मांगने पहुंचा और न ही किसी ने ग्रामीणों की कभी सुध लेने की जरूरत समझी।
लेकिन नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी पहली बार लोकसभा में सांसद बने तथा आज दिल्ली से आबूरोड पहुंचते ही सबसे पहले यहां पहुंच गए।
पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित थे। ग्रामीणों ने सांसद का परंपरानुसार अभिनंदन किया।
सांसद चौधरी द्वारा 86 प्रतिशत मतदान करने पर ग्रामवासियों का आभार जताया गया। इसके बाद उन्होंने आंगनवाड़ी, विद्यालय एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों द्वारा बिजली एवं रोड की समस्याएं बताई गई। सांसद चौधरी द्वारा संबंधित अधिकारियों को मौके से ही इन समस्याओं के तत्काल निस्तारण करवाने के लिए आवश्यक कारवाई करने के आदेश दिए गए।
भाजपा संभाग सहमीडिया प्रभारी चिराग रावल के अनुसार इस मौके पर सरपंच शारदा देवी, उपसरपंच तरुणसिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेशसिंह, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, हिम्मतसिंह एवं भूरसिंह मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications