Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के काफिले में कार से टकराया बाइक सवार,बाल-बाल बचे मंत्री चौधरी
Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आज जयपुर से मालपुरा जाते समय एक बाइक सवार काफिले के बीच आने से कार से टकरा गया।
बाइक सवार के अचानक आने से मंत्री चौधरी की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल बाइक सवार को तुरंत मंत्री चौधरी ने डिग्गी अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गम्भीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को फोन कर घायल युवक के उपचार करवाने के निर्देश दिए है। वहीं जयपुर सवाईमानसिंह अस्पताल के अधीक्षक को भी दूरभाष पर निर्देश दिए है।
दरअसल राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व भू-गर्भ मंत्री कन्हैया लाल चौधरी आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र मालपुरा के दौरे पर आ रहे थे।
अचानक डिग्गी थाना क्षेत्र के चौसला गांव के पास मंत्री के काफिले में एक बाइक सवार के आ जाने से जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई तथा काफिले में साथ चल रहा एक अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं मंत्री चौधरी की कार से टक्कर होने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी ले जाया गया।
जहां पर गंभीर हालत होने पर घायल युवक लक्ष्मण पुत्र हजारी गुर्जर निवासी जयपुर को ईलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर डिग्गी थाना पुलिस प्रभारी कप्तान सिंह भी मय दल-बल के मौके पर पहुंचे।
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी अपने तय कार्यक्रम को बीच में छोड़ कर अन्य वाहन से वापस जयपुर लौट गए । गनीमत यह रही कि हादसे में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सहित उनके साथ चल रहे अन्य लोगों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है। इधर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने घायल युवक की कुशलक्षेम पूछी है।












Click it and Unblock the Notifications