Rajasthan News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2023 प्रतिभाशाली छात्राओं को करेंगे पुरस्कृत,देगा इतनी राशि

Rajasthan News: राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को 11 से 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

पुरस्कार राशि के लिए अभ्यर्थियों को 15 मार्च तक आवेदन करना होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर आदेश जारी किए गए है।

in-rajasthan-an-amount-of-rs-11-to-51-thousand-will-be-given-to-the-talented-girls-of-the-board-of

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा- 2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को 11 से लेकर 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

बोर्ड ने ऐसी प्रतिभाशाली बालिकाएं, जिन्होंने राज्य और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या इससे अधिक प्राप्त किए हैं। उनकों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही जो बेटी अपने परिवार की एक मात्र संतान है। या फिर परिवार में दो अथवा तीन पुत्रियां है। जिनमें से एक पुत्री के लिए संबंधित अभिभावक बोर्ड को आवेदन कर सकते हैं।

प्रतिभावान छात्राओं के लिए जिला स्तर पर कट ऑफ बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की है। बोर्ड की ओर से आवेदन, शपथ पत्र का फोरमेट एवं आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं।

पुरस्कार राशि का भुगतान छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित पात्र निदेशक शैक्षिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भिजवा सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिफिकेशन में बताया कि पात्र छात्राओं में उच्च माध्यमिक परीक्षा 2023, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा 2023, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2023 में राज्य स्तर कट ऑफ पर 51 हजार रुपए और माध्यमिक परीक्षा 2023, माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा 2023, प्रवेशिका परीक्षा 2023 में 31 हजार रुपए और जिला स्तर पर इन्हें 11 हजार रुपए की राशि पुरस्कार में प्रदान की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बेटियों को संबल प्रदान करने और जेंडर भेद रोकने के लिए यह यह अच्छी योजना है। यह योजना बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए बेहतर है।

बोर्ड की ओर से 11 से लेकर 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। पात्र बेटियों को इस योजना में अपनी कट ऑफ के अनुसार आवेदन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+