राजस्थान के कोटा में चाय के 25 रूपए बकाया को लेकर हुए झगड़े में उतार दिया मौत के घाट
Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर से महज 25 रूपए को लेकर शुरू हुई मामूली कहासूनी खूनी संघर्ष में बदल गई और मात्र 25 रुपये को लेकर युवक की हत्या कर दी।
राजस्थान में अपराध और अपराधी यूं लग रहा है कि मानों बेलगाम हो गया है। जो मात्र चाय के 25 रूपए बकाया को लेकर झगड़ा हुआ और फिर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि युवक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता था। युवक की हत्या चाय के बकाया 25 रुपये के लिए हुई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना की है। जहां पर एक मजदूर की मात्र 25 रुपये के लिए हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान रमजान मोहम्मद के रूप में हुई है।
मृतक रमजान एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी कर करता था। रेलवे स्टेशन पर चाय पिलाने वाले शख्स ने रमजान से चाय के बकाया 25 रुपये मांगे तो रमजान और चाय वाले पप्पू के बीच झगड़ा हो गया।
इस पर चाय वाले ने रमजान के ऊपर लाठी से मार दिया और वह अचेत होकर गिर गया। घायल को तुरंत एमबीएस अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने रमजान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चाय वाले पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप ने बताया कि आरोपी पप्पू कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को चाय बेचता था ।
मोहम्मद रमजान के ऊपर 45 रुपये का बकाया था। उसने 25 रुपये दे दिए थे, जबकि 20 रुपये देने को बाकी था। उसी 20 रुपये को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और रमजान की मौत हो गई फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications