जोधपुर में लारेंस और रोहित गोदारा गैंग के 7 गुर्गें चढ़े पुलिस के हत्थे,देखिए खबर

rajasthan news: राजस्थान के जोधपुर में लोरेंस विश्नोई व रोहित गोदारा गैंग के एसोसिएट के 13 ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर में फलोदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा गैंगस्टरों तथा उनके गुर्गाें के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गई।

in-jodhpur-police-arrested-7-operatives-and-13-gang-members-of-lawrence-vishnoi-and-rohit-godara-ga

फलोदी क्षेत्र में रोहित गोदारा व लोरेंस विश्नोई आदि गैंगस्टरों के एसोसिएट ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा एक साथ दबिश देकर कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बुल्ल गार्ड लगे दो वाहन जब्त किये गये है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा गैंगस्टरों तथा उनके गुर्गाें के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान टीमों का गठन किया गया।

एएसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में टीमों द्वारा रोहित गोदारा व लोरेंस विश्नोई आदि गैंगस्टरों के एसोसिएट के बारे में विभिन्न सोर्सों सूचना मिलने पर उन्हें चिन्हित किया गया।

इन चिन्हित गैंगस्टरों कें गुर्गाें की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। उसके बाद थाना लोहावट, भोजासर, मतोड़ा क्षेत्र में चिन्हित गैंगस्टर के ठिकानों पर दबिश दी गई।

इस अभियान के तहत जिला स्पेषल टीम फलोदी व पुलिस थाना लोहावट द्वारा पुलिस थाना लोहावट क्षेत्र में कार्यवाही करते हुऐ कुख्यात गैंगस्टर लोरेंस विष्नोई व रोहित गोदारा कपूरीसर की गैंग से सम्बन्ध रखने वाले गुर्गाें के 13 स्थानों पर दबिश दी जाकर कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

एक बिना नंबरी स्कार्पियो व एक बिना नंबरी पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया है। दोनो वाहनो के आगे पीछे लोहे के बुल्ल गार्ड (ऐंगल) लगे हुऐ है।

यह हैं गिरफ्तार गुर्गें

1. मनीष पुत्र बुधाराम निवासी जंभेश्वर नगर लोहावट (हिस्ट्रीशीटर 27 मुक़दमें) - बिना नंबरी बुल्ल गार्ड(लोहे के ऐंगल) लगी स्कॉर्पियो ज़ब्त
2. ⁠राजु ढाका पुत्र बगडू राम विष्नोई निवासी चंद्रनगर लोहावट- (7 मुक़दमे)
3. ⁠अशोक उर्फ मंत्री पुत्र बुधाराम सियाग निवासी श्रीराम नगर, जम्भेश्वर नगर लोहावट- (1 मुक़दमा)
4. ⁠विकास दलानी पुत्र मोहनराम खिलेरी निवासी मूलराज लोहावट- 6 प्रकरण दर्ज है।
5. ⁠अनिल राव पुत्र बाबूराम निवासी मूलराज लोहावट- 3 मुक़दमे हैं।
6. संतोष उर्फ संगीर पुत्र ओमप्रकाश जाति विश्नोई निवासी चन्द्रनगर लोहावट -1 प्रकरण दर्ज है। एक बिना नंबरी पिकअप बुल्ल गार्ड(लोहे के ऐंगल) लगे हुऐ।
7. नरेश उर्फ नरेश कुमार पुत्र भंवरलाल जाति विश्नोई निवासी चन्द्रनगर लोहावट - अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।

पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद ने सभी थानाधिकारीयों व जिला स्पेशल टीम फलोदी को फलोदी जिला क्षेत्र में बिना नंबरी, बुल गार्ड लगे, व काले शीषे लगे सभी वाहनों को डिटेन करने के आदेश दिये है।

गिरफ्तारशुदा लोगों से उनकी स्वंय की गतिविधियों एवं गैंगस्टरों के साथ इनके संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+