Rajasthan News:एक डेंटिस्ट ने किया ऐसा...शर्मशार हो गई मानवता
Rajasthan News: जालौर जिले के भीनमाल में एक डेंटिस्ट ने दांतों का इलाज करवाने क्लिनिक पहुंची एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म कर दिया।
हद तो यह हो गई इस डेंटिस्ट ने महिला को कई बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया यहां तक की उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी तक पर नजरे गढ़ा दी।

डेंटिस्ट के टॉर्चर से परेशान महिला से आत्महत्या का प्रयास किया तो यह सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दांतों का इलाज करवाने आई महिला के साथ डेंटल सर्जन द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर पति के बताने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया।
डेंटिस्ट ने महिला की बेटी के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया तो परेशान महिला ने सुसाइड करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला ने एक सुसाइड नोट लिखा था।
मामला जालौर जिले के भीनमाल का बताया जा रहा है। 25 फरवरी को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी डेंटल सर्जन को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि रविवार रात को एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2023 को दांतों में दर्द होने पर खारी रोड स्थित नमन डेंटल क्लीनिक पर पहली बार गई थी।
डॉ. सुरेश कुमार ने दांतों में केप लगवाने को लेकर लगातार चार-पांच दिन तक बुलाया। दांतों में सफाई के बहाने कई बार उसने अंगों को छूने का प्रयास किया।
विरोध किया तो गलती से हाथ लगने की कहकर सॉरी बोलने लगा। उसके बाद उसने मुझे केप लगवाने को लेकर 4-5 बार क्लिनिक बुलाया। इस दौरान बेहोशी हालत में आरोपी डॉ. सुरेश कुमार ने दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ब्लैकमेल कर एक साल तक करता रहा। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि अश्लील वीडियो पति को दिखाने और वायरल करने की धमकी देकर मार्च 2023 से जनवरी 2024 तक करीबन 6-7 बार दुष्कर्म किया।
पति के घर नहीं होने का पता कर वह घर पर पहुंच जाता था। उसने इलाज के दौरान मेरे से भीड़ कम होने पर बुलाने के बहाने नंबर भी ले लिए थे। जब जल्दी आ जाती थी तो पूरे दिन उसे बैठाकर रखता था। सभी मरीज निकल जाने के बाद उसे अंदर बुलाता था।
उसने कई बार वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाता था। कॉल काटने पर पति को बता देने की धमकी देता था।
सुसाइड करने के लिए खाया जहर, पति ने बचाया
महिला ने बताया कि वह डॉक्टर के टॉर्चर से परेशान हो चुकी थी। सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया। 17 जनवरी को जहरीली चौक खा गई थी। पति ने इलाज करवाकर बचा लिया, लेकिन सुसाइड से सारी बात खुल गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा
बाइट ASP हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि पीड़ित महिला ने मामला दर्ज करवाया है। दुष्कर्म के आरोप में डॉ. सुरेश कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच में सहयोग नहीं करने पर शांतिभंग में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पाबंद कर छोड़ दिया गया है। आज महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी। शुरुआती जांच में महिला की ओर से मैसेज पहले भेजे












Click it and Unblock the Notifications