Rajasthan Viral Dulhan: मेहंदी रचे हाथों ने वरमाला से पहले थामा प्रश्न पत्र, परीक्षा देने पहुंची दुल्हन
Rajasthan Viral Dulhan: राजस्थान के बांसवाड़ा में आज एक दुल्हन मेहंदी रचे हाथों से दुल्हे के वरमाला डालने से पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंच गई।
बीएससी की छात्रा भाग्य श्री पंचाल की आज सुबह 11 बजे शादी होनी थी, ठीक वहीं उमय उसकी परीक्षा का भी था। दुल्हन बनी छात्रा भाग्य श्री ने जीवनसाथी को चुनने से पहले परीक्षा दी।

शादी की रस्म ओर घर आई बारात को छोड़कर जब दुल्हन भाग्यश्री अपना भाग्य बनाने बीएससी की परीक्षा देने पहुंची तो हर कोई हैरत में पड़ गया।
उधर बारात लेकर पहुंचे प्रशांत ने भी भाग्यश्री के परीक्षा देने तक इंतजार किया। जो देखने और सुनने मे लोगों को काफी रौचक लगा।
अक्सर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी को यूनिफॉर्म में देखा जाता है। लेकिन आज बीएससी की परीक्षा देने के लिए शादी के जोड़े को पहन सात जन्मों के बंधन में बंधने से पहले दुल्हन परीक्षा केंद्र पहुंच गई।
बीएससी की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन भाग्यश्री को परीक्षा देते देख हर कोई हैरान रह गया, उधर दुल्हन के सामने भी दो इम्तिहान आज एक साथ सामने आ गए।
भाग्यश्री के फेरे का शुभ मुहुर्त भी सुबह 11 बजे का था तो बीएससी की परीक्षा का समय भी ठीक 11 बजे ही था। जिसके चलते दुल्हे ने भी अपनी होने वाली दुल्हन का परीक्षा केंद्र के बाहर ही रूक कर इंतजार किया।
पूरा मामला बांसवाड़ा जिले के गढ़ी क्षेत्र का है, जहां पर दुल्हन बनी भाग्यश्री ने आज एक ऐसा इतिहास रच दिया कि महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले यह साबित कर दिया कि महिलाओं का आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है।
हालांकि भाग्यश्री की इस उड़ान में जहां उनके परिवारजन साथ थे तो वहीं दुल्हे प्रशांत भी उनके इस फैसले से उत्साहित थे।
गढ़ी क्षेत्र की सेमलिया ग्राम पंचायत की भागय श्री पंचाल जिसकी शादी आज थी। इधर शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी। घर पर बारात भी आ चुकी, लेकिन दुल्हन ने पहले परीक्षा और फिर शादी करने का फैसला लिया।
शादी की रस्मों को बीच में रोक कर परीक्षा देने पहुंची दुल्हन को देख कर हर कोई दंग रह गया। दुल्हन भाग्यश्री बीएससी की छात्रा है। जो कि पीएसपी कॉलेज में अपना पेपर देने आई थी।
इस दौरान परीक्षा हॉल में छात्रा भाग्यश्री को दुल्हन के कपड़ों में देख कर हर कोई अचम्बित रह गया। छात्रा ने बताया कि उसकी 7 मार्च की दिन में 11 बजे की शादी थी और परीक्षा का की तारीख ओर समय भी वही था।
लेकिन जीवन में शादी और पढ़ाई दोनों उसके लिए महत्वपूर्ण है। दुल्हन इधर परीक्षा देने पहुंची। वही उधर बारात भी
घर के बाहर आ चुकी थी।
जिसको लेकर दूल्हे प्रशांत को भी काफी इंतज़ार करना पड़ा। साथ ही दूल्हे ने भी पढ़ाई और परीक्षा को ज़रूरी समझा और आगे भी पढ़ाई जारी रखवाने को लेकर कहा। दुल्हन के जोड़े में आई भाग्यश्री को उनके गुरुजनों ने भी बधाइयां दी।












Click it and Unblock the Notifications