राजस्थान में वन इंडिया की खबर का असर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षिका को किया निलम्बित
Rajasthan News: राजस्थान में वन इंडिया डॉट कॉम की खबर का बड़ा दमदार असर हुआ है। अलवर जिले की एक बड़बोली शिक्षिका ममता मीना पर उसके ही रसूख भारी पड़ गए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत ही शिक्षिका को निलम्बित कर दिया।
दरअसल बिते दिन राजस्थान में एक शिक्षिका के बोल बिगड़ने से सियासी गलियारों में बवाल मच गया। अलवर जिले में नंगला जोगी में सरकारी स्कूल की बदतमिज शिक्षिका को वन इंडिया डॉट कॉम की खबर के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से निलम्बित कर दिया।
आपकों बता दे कि अलवर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जोगी में शिक्षिका ममता मीना की दादागिरी का वीडियो सामने वायरल हुआ था जहां शिक्षिका ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित टिप्पणी तो की ही सही साथ ही शिक्षकों के साथ भी खुलकर बदसलूकी की।

शिक्षिका के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी जताया और ग्रामीणों ने स्कूल के तालाबंदी कर अध्यापिका को निलम्बित करने की मांग उठाई थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर वन इंडिया डॉट कॉम ने जब इस खबर को प्रमुखता से उठाया और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से सवाल किया तो उन्होने इस पूरे मसले पर सख्त एक्शन लिया।
इसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर अलवर के जिला शिक्षा अधिकारी नेकी राम ने शिक्षिका ममता मीना को निलम्बति कर मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कठूमर कर दिया।
आपकों बता दे कि सरपंच सहित ग्रामीणों का आरोप था कि यह महिला टीचर शराब पीकर आती है और स्टाफ से अभद्र व्यवहार करती है और पंडितों को गाली देती है।
स्कूल का माहौल इतना खराब चल रहा है कि बच्चे और ग्रामीण इतने भयभीत हैं कि उन्होंने आज डर के मारे मिड डे मील का खाना भी नहीं खाया।
पंडितों को गाली देते हुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ टिप्पणी करती हुई दिखाई दे रही है।
यह मामला अलवर के मालाखेड़ा ब्लॉक के सलारपुर ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जोगी गांव का। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता ने बताया कि मेरे केंद्र पर ममता मैडम आई थी और मुझे जाकर कहने लगी कि कट्टा मिल जाएगा क्या?
तो मैंने कहा मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानती। मैंने मैडम से फिर पूछा कि आखिर कट्टे का क्या करोगी, तो उसने कहा कि मुझे मारना है और मरना है।
इधर सरपंच इमरान खान ने बताया कि गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत टीचर ममता मीना ने यहां माहौल खराब किया हुआ है। वर्ष 2013 से यह कार्यरत है। कभी ऊंचे रसूखात की धमकी देती है।
अब एक बार फिर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूरे मामले में खुद एक्शन लेते हुए जिला शिक्षाधिकारी से बात की और विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications