Parveen Kaswan IFS : फेमस आईएफएस अफसर परवीन कस्वां बने पिता, घर पर गूंजी बेटे की किलकारी
IFS Parveen Kaswan Son : भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कस्वां मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के मिर्जावाली मेर गांव के रहने वाले हैं। Wife Raveena के बेटे के जन्म देने की जानकारी Twitter पर शेयर की है।

Parveen Kaswan IFS Biography in Hindi: जल, जंगल और जीव के लिए काम करने वाले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (Indian Forest Service) के अधिकारी प्रवीण कस्वां के घर खुशखबरी आई है। प्रवीण कस्वां पिता बने हैं। पत्नी रवीना कस्वां ने बेटे को जन्म को दिया है।
Recommended Video


आईएएस सोनल गोयल व अवनीश शरण ने भी बधाई दी
आईएफएस प्रवीण कस्वां ने बेटे के जन्म की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। लिखा कि पत्नी रवीना और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कस्वां की इस पोस्ट के बाद उन्हें खूब शुभकामनाएं दी जा रही हैं। आईएएस सोनल गोयल व आईएएस अवनीश शरण ने भी बधाई दी है।

आईएफएस प्रवीण कस्वां का ट्वीट वायरल
आईएफएस प्रवीण कस्वां का पुत्ररत्न प्राप्ति ट्वीट वायरल हो रहा है। 2 फरवरी 2023 को सवा 11 बजे किए गए इस ट्वीट का महज दो घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसे 155 लोगों ने रीट्वीट भी किया है। फोटो में कस्वां की पत्नी रवीना भी नजर आ रही हैं।

आईएफएस प्रवीण कस्वां का परिवार
प्रवीण कस्वां राजस्थान के सामान्य जाटा परिवार से हैं। पिता का नाम हंसराज कस्वां है। इनके पिता की शादी 13 साल की उम्र में हो गई थी। जब प्रवीण कस्वां पैदा हुए थे तब मां की उम्र महज 16 साल थी। यह जानकारी खुद प्रवीण कस्वां ने अपने एक अन्य ट्वीट में दी थी।

आईएफएस परवीन कस्वां सोशल मीडिया प्रोफाइल
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी परवीन कस्वां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। पोस्ट में वन्यजीवों की पहचान को लेकर अक्सर सवाल पूछते रहते हैं। परवीन कस्वां को instagram पर 40.6K और Twitter पर 433.8K लोग फॉलो करते हैं। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानवरों व जंगल की शानदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके फॉलोअर्स उनकी फोटोग्राफी के दीवाने हैं।

IFS परवीन कस्वां की शिक्षा
बता दें कि आईएफएस प्रवीण कस्वां ने एमिटी विश्वविद्यालय से साल 2008 में एयरोस्पेस, एयरोनॉटिकल एंड एयरोनॉटिकल/स्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। साल 2012 में एयरोस्पेस इंजीनियर परवीन ने गेट परीक्षा में 191वीं रैंक पाई। जिसके चलते MHRD की तरफ से स्कॉलरशिप भी मिली। IISc बेंगलुरु से इंजीनियरिंग डिजाइंस में मास्टर्स किया था।
आईएफएस परवीण कस्वां की यूपीएससी रैंक
यूपीएससी की वन सेवा परीक्षा 2015 में परवीण कस्वां ने 81वीं रैंक हासिल की। फिर साल 2016-2018 में परवीन ने देहरादून में स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट से फॉरेस्ट्री में मास्टर्स किया था। परवीण ने वन सेवा परीक्षा की तैयारी एनसीईआरटी की किताबों, अखबारों और मॉक टेस्ट से की।

पिता की शादी नौवीं कक्षा में ही हो गई
आईएफएस प्रवीण ने फादर्स डे पर एक पोस्ट करके जानकारी दी थी कि उनके पिता नौवीं कक्षा में पढ़ रहे थे तब ही उनकी शादी कर दी गई थी। जब परवीन ने स्कूल जाना शुरू किया तब पिता ने कॉलेज जाना बंद किया था। मां उनसे तीन साल छोटी थीं। वे हमेशा कहती थी कि 'जीवन में कुछ मत बनो, बस अपने पिता की तरह बनो। उसने हमें उदाहरणों से बड़ा किया, सलाह से नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications