'UPSC टॉपर का ये हाल', IAS टीना डाबी ने गणतंत्र दिवस पर ऐसा क्या किया कि हुईं ट्रोल, Video देख पीट लेंगे माथा
IAS Tina Dabi Republic Day Video Viral: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर देखते ही देखते तूफान खड़ा कर दिया। वीडियो में कोई आम अफसर नहीं, बल्कि देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में से एक, UPSC 2015 की टॉपर और बाड़मेर की जिलाधिकारी IAS टीना डाबी नजर आ रही हैं। एक पल की कन्फ्यूजन ने उन्हें ट्रोलिंग का चेहरा बना दिया।
दरअसल, 26 जनवरी को बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी टीना डाबी ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। झंडा फहराने के बाद जब सलामी देने का वक्त आया, तभी एक छोटा सा कन्फ्यूजन हो गया। टीना डाबी कुछ सेकंड के लिए यह तय नहीं कर पाईं कि उन्हें किस दिशा में मुंह करके सैल्यूट देना है।

वीडियो में साफ दिखता है कि इसी दौरान पीछे खड़े सुरक्षा गार्ड इशारे से उन्हें सही दिशा बताते हैं, जिसके बाद वह तुरंत सलामी देती हैं। कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ जाता है, लेकिन कैमरे में कैद यह पल सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बाढ़, टीना डाबी को लेकर क्या बोले यूजर?
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर टीना डाबी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने इसे एक सामान्य मानवीय भूल बताया, तो कई लोगों ने इसे लेकर कटाक्ष किए।
एक यूजर ने लिखा, "ये हैं बाड़मेर की जिला अधिकारी टीना डाबी, यूपीएससी टॉपर। मैडम भूल गईं कि झंडा फहराने के बाद किस दिशा में सलामी देनी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि कैमरे की आदत हो गई है, इसलिए उधर ही घूम जाती हैं।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "2015 बैच की AIR 1 रैंक। वर्तमान में डीएम बाड़मेर। बाकी आप वीडियो देख लीजिए।"
वहीं कुछ टिप्पणियां बेहद तीखी भी रहीं। एक यूजर ने यहां तक लिखा कि "आरक्षण से नौकरी मिल सकती है, बुद्धि नहीं।" हालांकि इस तरह की टिप्पणियों को कई लोगों ने अनुचित और आपत्तिजनक बताया।
ट्रोलिंग के बीच कई यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने टीना डाबी का बचाव किया। उनका कहना था कि करीब 10 साल की फील्ड पोस्टिंग के दौरान सैकड़ों कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली अधिकारी से एक पल की भूल हो जाना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो को जानबूझकर गलत नजरिए से पेश किया जा रहा है।
कौन हैं IAS टीना डाबी (who is Tina Dabi)
टीना डाबी का जन्म 9 नवंबर 1993 को भोपाल में हुआ था। उनके माता पिता हिमाली कांबले और जसवंत डाबी, दोनों ही इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़े रहे हैं। पढ़ाई के लिए उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया।
साल 2015 में महज 22 साल की उम्र में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की और वह ऐसा करने वाली पहली दलित महिला बनीं। ट्रेनिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक भी मिला।
निजी जीवन और विवादों में भी रहीं चर्चा में
टीना डाबी का निजी जीवन भी अक्सर सुर्खियों में रहा है। साल 2018 में उन्होंने आईएएस अथर आमिर खान से शादी की, जो 2015 परीक्षा में सेकेंड रैंक पर थे। यह शादी विवादों में घिरी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2022 में उन्होंने आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से विवाह किया। 2023 में वह एक बेटे की मां बनीं।
कामकाज को लेकर भी रही हैं चर्चा में
टीना डाबी अजमेर में असिस्टेंट कलेक्टर, जयपुर में जॉइंट सेक्रेटरी, जैसलमेर और अब बाड़मेर की जिला कलेक्टर रह चुकी हैं। नेशनल वाटर अवॉर्ड 2025 में बाड़मेर जिले को पहला 'जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार' मिला, जिसका श्रेय भी उनके नेतृत्व को दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications