IAS टीना डाबी ने बाड़मेर कलक्‍टर पद पर किया ज्‍वाइन, DM की कुर्सी संभालते ही बताया अपना फेवरेट प्‍लान

IAS Tiba Dabi DM Barmer Rajasthan: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने शनिवार को बाड़मेर जिला कलक्‍टर पद पर ज्‍वाइन किया है। बाड़मेर की नई डीएम टीना डाबी ने कुर्सी संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में प्राथमिताएं शेयर कीं।

बाड़मेर जिला कलक्‍टर टीना डाबी ने बताया कि अभी मानसून चल रहा है। बाड़मेर जिले में भी खूब बारिश हुई है। इसलिए अभी उनका पूरा फोकस ड्रेनेज सिस्‍टम और सड़कों की हालत सुधारने पर रहेगा।

IAS tina dabi Current Posting

टीना डाबी ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि बाड़मेर में पानी-बिजली के मुद्दे भी हैं, जिनका समाधान करना भी प्राथमिकताओं में से एक है।

बाड़मेर कलक्‍टर टीना ने बताया कि बारिश के दिनों में मौसमी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में बाड़मेर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ कॉर्डिनेट करके उस पर भी विशेष फोकस रहेगा। सरकारी योजनाओं की बेहतरीन क्रियान्विति पर जोर रहेगा। अंतिम छोर तक के व्‍यक्ति को उन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मीडिया से बातचीत में सबसे अंत में आईएएस टीना डाबी ने कहा कि 'महिला शिक्षा और महिला सुरक्षा मेरे दो फेवरेट फोकस एरिया रहते हैं। मैं खुद एक महिला कलक्‍टर हूं। कोशिश करूंगी कि फिर से मारवाड़ में अच्‍छा कर सकूं।'

IAS tina dabi Current Posting

टीना डाबी ने कहा कि बाड़मेर कलक्‍टर बनने से पहले वे जैसलमेर जिला कलक्‍टर पद पर रहीं। दोनों पड़ोसी जिले में हैं। जैसलमेर में काम करने का अनुभव अब बाड़मेर में भी काम आएगा। बाड़मेर और जैसमलेर में काफी समानताएं हैं। जैसलमेर पर्यटन हब रहा है। बाड़मेर में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कोशिश रहेगी कि यहां भी पर्यटन दिशा में काम करूंगी।

उल्‍लेखनीय है कि 5 सितंबर को राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार 108 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए यूपीएससी 2015 टॉपर टीना डाबी को बाड़मेर जिला कलक्‍टर पद पर लगाया है। टीना डाबी के पति प्रदीप के गवांडे को उनके पड़ोसी जिले जालोर में कलक्‍टर पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+