IAS टीना डाबी के 'मरु उड़ान' की वजह से बाड़मेर में बढ़ गईं बेटियां, अब दिल्ली से जीता देश का दिल
IAS Tina Dabi: राजस्थान के बाड़मेर जिले की कलेक्टर और IAS अधिकारी टीना डाबी को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day) के मौके पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे यह सम्मान प्रदान करेंगे। टीना डाबी को यह सम्मान बाड़मेर जिले में जेंडर रेशियो सुधार और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। इधर,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की दसवीं वर्षगांठ पर टीना डाबी ने दिल्ली में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी किया है।
मरु उड़ान अभियान: महिलाओं के मतदाता सूची में जुड़ने की अनूठी पहल
बाड़मेर जिले में जेंडर रेशियो 877 से बढ़कर 897 तक पहुंच गया है। मतलब एक हजार लड़कों पर 897 लड़कियां हैं। यह सुधार, महिलाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए गए "मरु उड़ान अभियान" की सफलता को दर्शाता है। इस अभियान में महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और उनके परिवारों को इसके महत्व को समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए।
यह भी पढ़ें- Tina Dabi Video: बाड़मेर के अमृता हाट मेले में पर्स बेचती मिली टीना डाबी, नाम पूछते ही हंस पड़े अफसर

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने कहा, "हमने महिला वोटर्स लिस्ट में अधिकतम नए नाम जोड़ने और करेक्शन आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया। बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर-पॉपुलेशन रेशियो और पुरुष-महिला वोटर जेंडर रेशियो पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। पहले बच्चियों के नाम लिस्ट में शामिल नहीं होते थे, लेकिन हमने परिवारों को जागरूक कर उन्हें सूची में शामिल करवाया।"
'मरु उड़ान' की राज्यव्यापी शुरुआत
महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस अभियान की सफलता को देखते हुए राजस्थान सरकार ने इसे 'राजस्थान मरु उड़ान' के नाम से 9 जनवरी 2025 से पूरे राज्य में लागू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखकर उनके सशक्तिकरण को नई दिशा देना है।
राज्य स्तरीय समारोह में होंगे सम्मानित
जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह में टीना डाबी के साथ चार अन्य जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को मान्यता देता है, बल्कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। टीना डाबी के नेतृत्व में बाड़मेर जिले में किए गए इन प्रयासों ने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की है।
बेटी बचाओ बेटी प़ढ़ाओ के लिए राजस्थान का प्रतिनिधित्व
बाड़मेर डीएम टीना डाबी के मरु उड़ान की गूंज दिल्ली में भी सुनाई दी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ पर बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में आईएएस टीना डाबी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के पानीपत में भारत में लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) को खत्म करने के लिए शुरू किया गया था।
यह भी पढ़ें- Tina Dabi vs Ravindra Bhati: रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल पर IAS- MLA हुए आमने-सामने, बाड़मेर DM ने दिया झटका












Click it and Unblock the Notifications