बाड़मेर कलेक्टर IAS Tina Dabi टॉप ट्रेंड में हो रहीं ट्रॉल, यूजर बोला-'आरक्षण से पद पाकर बनीं दबंग'
IAS Tina Dabi Navo Barmer Campaign: राजस्थान कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी इन दिनों सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल हैं। ट्रेंड करने के साथ-साथ ट्रोल भी हो रही हैं। लोग इनकी जाति व आरक्षण तक पर सवाल उठाने से नहीं चूक रहे हैं। टीना डाबी के फैसलों की वाह-वाही करने वालों की संख्या ट्रोलर्स से कई गुना ज्यादा है।
दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में अखिल भारतीय स्तर पर नंबर एक रैंक हासिल करने वाली IAS टीना डाबी इन दिनों बाड़मेर जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं। 5 सितंबर 2024 को टीना डाबी बाड़मेर जिला कलेक्टर पद पर ट्रांसफर हुआ था। बाड़मेर में आते ही टीना डाबी ने अपनी कार्यशैली से हर किसी को दिल जीत लिया।

आईएएस टीना डाबी बाड़मेर की पहली महिला कलेक्टर हैं। इससे पहले जैसलमेर में कलेक्टर पद पर रहीं। बाड़मेर में ज्वाइन करते ही टीना डाबी ने 'नवो बाड़मेर' स्वच्छता अभियान लॉन्च किया है, जिसके तहत शहर से गंदगी से साफ की जा रही है। बंद नालों को खोला जा रहा है। कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। लोगों से शहर को साफ रखने की अपील की जा रही है।
बुधवार को बाड़मेर से कई तस्वीरें व वीडियो वायरल हुए, जिनमें टीना डाबी विभिन्न टीमों के साथ सड़क पर उतरीं नजर आईं। माइक हाथ में लेकर सफाईकर्मियों को निर्देश देती दिखीं। सुबह 8 से शाम 8 बजे तक बाड़मेर में प्रशासन की कई टीमों ने एक साथ साफ-सफाई की। कलेक्टर टीना डाबी की पहल पर आमजन भी सहयोग देता नजर आया।

टीना डाबी ट्रोल
@ErDurgeshPande7 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा-'ये हैं आरक्षण वाली टीना डाबी, जो कल तक गरीब, दलित और शोषित थी। आरक्षण के सहारे पद मिल गया तो अब दबंग बन गई हैं। लोगों को धमका रही हैं। आजकल मेडम को सिंघम बनने और रील बनाने का भूत सवार हो गया है। छोटे-छोटे दुकानदारों पर रौब दिखा रही हैं, जो खुद तो ऐशो-आराम की जिंदगी जीती हों उसे गरीबों की तकलीफें कहां दिखेंगी। इनको किसने अधिकार दिया किसी दुकान बंद करवाने को? आरक्षण का असर इनकी जुबान और लहजे में झलक रहा है। आरक्षण से पद तो मिल सकता है लेकिन बुद्धि नहीं।'

टीना डाबी की तारीफ
@dineshbohrabmr लिखते हैं कि 'जिला कलक्टर टीना डाबी पिछले 8 घंटों से बाड़मेर शहर में लगातार सफाई अभियान चला रही हैं। सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को भी जिला कलक्टर ने सख्ती से हिदायत दी है। अपनी दुकान के आगे खुद सफाई करने के साथ हर दुकान के आगे डस्टबिन लगा होना चाहिए। कल से अगर ऐसा नहीं हुआ तो जुर्माना भरना होगा।'
@RebelJassi लिखते हैं कि 'कलेक्टर की वास्तविक परिभाषा का परिचय देती हुईं यह है बाड़मेर की नवनियुक्त जिलाधिकारी टीना डाबी। बाड़मेर में कदम रखते ही जिले का कायाकल्प होने लगा है। आरक्षण के नाम पर तंज कसने वालों को यह देखना चाहिए कि प्रतिभा का जाति से कोई संबंध नहीं होता। #Dabi #TinaDabi












Click it and Unblock the Notifications