IAS Pari Bishnoi: गंगटोक की वादियों में पहुंचीं SDM परी बिश्नोई, होने वाले दूल्हे ने भी फोटो LIKE की
आईएएस परी बिश्नोई का जन्म राजस्थान के थार मरुस्थल के जिले बीकानेर में हुआ। वे वर्तमान में सिक्क्मि के गंगटोक की एसडीएम हैं। अगले माह परी बिश्नोई की विधायक भव्य बिश्नोई से सगाई हो सकती है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा की बेहद खूबसूरत आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई सिक्किम में बर्फ से ढकीं पर्वत चोटियों में पहुंच गईं। परी बिश्नोई सिक्किम में गंगटोक उपखंड अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। यह परी की पहली पोस्टिंग है।
परी बिश्नाई की इंस्टाग्राम पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम पर गंगटोक सिक्किम की पर्वत चोटियों वाली तस्वीरें शेयर करते हुए परी बिश्नोई ने शानदार कैप्शन भी लिखा है कि जो उनके मूल जन्म स्थान पर राजस्थान के बीकानेर से जुड़ा है। आईएए अधिकारी परी बिश्नोई ने कैप्शन लिखा कि जब आप भीषण गर्मी के सीजन में बर्फ से ढकीं वादियों में सर्दी का अहसास करें।

परी के होम टाउन में पड़ रही गर्मी
कैप्शन के मायने कुछ यूं समझिए कि परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा की रहने वाली हैं। यह इलाका थार मरुस्थल में पड़ता है। यहां पर इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबकि परी बिश्नोई की पोस्टिंग ऐसी जगह है, जहां सर्दी पड़ रही।

एक घंटे में 13 हजार लाइक
आईएएस परी बिश्नोई की नई फोटो को इंस्टाग्राम पर खूब लाइक किया जा रहा है। फोटो अपलोड करने के घंटेभर में इसे करीब 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। फोटो को लाइक करने वालों में परी बिश्नोई के होने वाले दूल्हे भव्य बिश्नोई भी शामिल हैं।

परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई सगाई कब?
यूपीएससी 2019 में 30वीं रैंक लाकर आईएएस बनीं परी बिश्नोई का रिश्ता हरियाणा के हिसार की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई के साथ तय हुआ है। चर्चा है कि परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई मई 2023 में सगाई और साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications