IAS टीना डाबी से तलाक के बाद इन दिनों क्या कर रहे हैं आईएएस अतहर आमिर खान, एक साथ टॉप की UPSC
IAS Tina Dabi IAS Athar Amir Khan Current Posting: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित जोड़ी आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर खान की रही है। दोनों ने साल 2015 यूपीएससी टॉपर किया। 2018 में लव मैरिज की और 2020 में तलाक लिया और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
आईएएस टीना डाबी व अतहर आमिर खान दोनों ही दूसरी शादी कर चुके हैं और एक-एक बेटा है। अब टीना डाबी राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे पत्नी हैं तो अतहर आमिर खान डॉ. महरीन काजी के पति हैं।
यह भी पढ़ें- IAS अतहर आमिर व Dr. महरीन ने इंस्टा पर लिखीं दिल की बातें, जानिए कैसी चल रही इनकी मैरिड लाइफ?

कई लोगों के मन में सवाल उठता होगा कि साल 2016 बैच की आईएएस जोड़ी टीना डाबी-अतहर आमिर खान से अलग होने के बाद अतहर आमिर खान कहां हैं? क्या कर रहे हैं?
दरअसल, यूपीएससी 2015 में टीना डाबी को ऑल इंडिया नंबर वन रैंक और अतहर आमिर खान को ऑल इंडिया दूसरी रैंक मिली थी। तब दोनों अचानक देशभर की सुर्खियों में आए। फिर राज्स्थान कैडर में पोस्टेड रहती हुए इनकी लव मैरिज और तलाक भी चर्चा में रहा।
टीना डाबी के बाद आईएएस अतहर आमिर खान ने राजस्थान कैडर ही छोड़ दिया और अपने होम कैडर जम्मू कश्मीर में चले गए। अतहर आमिर खान वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर हैं।

जून 2024 में पिता बने अतहर आमिर खान
इधर, टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर जिला कलेक्टर रहीं और फिर बेटे को जन्म दिया। मैटरनिटी लीव से लौटने के बाद आईएएए टीना डाबी को जयपुर में रोजगार गारंटी योजना (ईजीएस) आयुक्त पद पर पोस्टिंग दी गई। अतहर आमिर खान जून 2024 में बेटे के पिता बने हैं।
टीना डाबी के तलाक की वजह?
उल्लेखनीय है कि टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने राजस्थान में पोस्टेड रहते हुए साल 2020 में जयपुर कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। साल 2021 में इनके तलाक को कोर्ट की मंजूरी मिली। दोनों के तलाक की वजह आज तक सामने नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications