IAS अतहर आमिर व Dr. महरीन ने इंस्‍टा पर लिखीं दिल की बातें, जानिए कैसी चल रही इनकी मैरिड लाइफ?

Athar Aamir Khan With Wife Dr. Mehreen Qazi: यूपीएससी 2015 टॉपर आईएएस अतहर आमिर खान न केवल एक डॉक्‍टर के बेहतरीन पति हैं, बल्कि एक बेटे के जिम्‍मेदारी पिता भी हैं। बच्‍चे के डायपर बदलते हैं। उसको सुलाना के लिए खुद रातभर जागते हैं। ये बातें अतहर आमिर खान की वाइफ डॉ. महरीन काजी ने कही हैं।

डॉ. महरीन काजी ने अपनी पति आईएएस अतहर आमिर खान के बारे में यह भी कहा कि वो उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। भरोसेमंद शख्‍स हैं और प्‍यार हैं। उनकी मौजूदगी से डॉ. काजी को सुकून मिलता है। अतहर का दिल ही उनका घर है।

IAS Athar Aamir Khan News in Hindi

दरअसल, जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात आईएएस अतहर आमिर खान व डॉ. महरीन काजी की सगाई को दो साल पूरे हो गए। 4 जुलाई 2024 को डॉ. महरीन काजी को इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करके पति अतहर आमिर खान पर प्‍यार लुटाया है।

डॉ. महरीन काजी ने इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें भी शेयर की हैं, जिन पर अतहर आमिर खान ने भी कमेंट करके अपने दिल की बातें लिखी हैं। इस पोस्‍ट पर दोनों के कमेंट से अंदाजा सहज लगाया जा सकता है कि इनकी मैरिड लाइफ शानदार चल रही है।

डॉ. महरीन काजी ने क्‍या लिखा?

आज हमारी सगाई को पूरे दो साल हो गए हैं। आपके साथ बिताया गया हर दिन एक आशीर्वाद रहा है, जो प्यार, खुशी और अंतहीन समर्थन से भरा हुआ है। आप मेरी चट्टान, मेरे विश्वासपात्र और मेरे सबसे बड़े प्यार हैं। मैं आपके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकती। प्रत्येक दिन को एक रोमांच में बदलने के लिए धन्यवाद। आपके लिए मेरा प्यार शब्दों से परे है।

IAS Athar Aamir Khan News in Hindi

यह वर्ष और भी खास है क्योंकि हमने अपने खूबसूरत बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। आपको पहली बार हमारे बच्चे को गोद में लेते हुए देखना सबसे खूबसूरत नजारा था। आप न केवल एक अविश्वसनीय पति हैं, बल्कि सबसे प्यारे और समर्पित पिता भी हैं। आपको हमारे बच्चे की देखभाल करने, डायपर बदलने और हमारे बच्चे को दिलासा देने के लिए पूरी रात जागते हुए देखना मेरे दिल को खुशी और कृतज्ञता से भर देता है।

आपका प्यार मुझे ताकत देता है, आपकी उपस्थिति मुझे शांति देती है, और आपका दिल मेरा घर है। मैं हमारे साथ जीवन और हमारे परिवार के लिए अंतहीन आभारी हूँ। यहाँ एक-दूसरे को बढ़ाने, प्यार करने और संजोने के कई और साल हैं।

अतहर आमिर खान ने क्‍या लिखा?

वाह!!! ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है और दो साल हो चुके हैं! अल्हम्दुलिल्लाह! आपने मुझे और मेरे जीवन को हर एक दिन धन्य बनाया है! मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं माँग सकता था। मेरे बेहतर आधे होने के लिए, हमारे घर और परिवार का केंद्र होने के लिए धन्यवाद। हमेशा इतने दयालु, गर्मजोशी से भरे, स्नेही और देखभाल करने वाले होने के लिए धन्यवाद!! हर चीज़ के लिए धन्यवाद!!! मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

कौन हैं आईएएस अतहर आमिर खान (Who is IAS Athar Aamir Khan?)

  • अतहर आमिर खान जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के देवीपुरा-मत्तन गांव के रहने वाले हैं।
  • अतहर आमिर खान ने यूपीएससी 2015 में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की थी।
  • यूपीएससी पास करने के बाद अतहर 2015 की ही AIR-1 लाने वाली टीना डाबी से लव मैरिज की।
  • अतहर आमिर खान व टीना डाबी का रिश्‍ता साल 2020 तक चला। फिर दोनों ने तलाक ले लिया।
  • टीना डाबी से तलाक के बाद अतहर आमिर खान ने राजस्‍थान कैडर छोड़कर होम कैडर जम्‍मू कश्‍मीर चले गए।
  • साल 2022 में कश्‍मीर की रहने वाली डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी की।
  • अतरह आमिर खान की वर्तमान पोस्टिंग जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम जिले के डीएम पद पर है।
  • जून 2024 में अतहर आमिर खान व डॉ. महरीन काजी बेटे के माता-पिता बने हैं। यह इनकी पहली संतान है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+