Jhunjhunu : आधी रात को पति ने पत्नी के मार दी गोली, मां का शव देख बिलखती रही ढाई साल की बेटी
Jhunjhunu News, झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को उसके पति ने अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना इलाके के कुल्हरियों का बास की है। बताया जा रहा है यहां पर शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें पति ने पत्नी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
कुल्हरियों का बास निवासी वीरेन्द्र कुल्हरी की वर्ष 2016 में झुंझुनूं जिले के ही चिड़ावा थाना इलाके के गांव नूनिया गोठड़ा निवासी कविता के साथ शादी हुई थी। इनके करीब ढाई साल की बेटी है।

Wife Murder in Malsisar Jhunjhunu
शुक्रवार देर रात कविता और वीरेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें वीरेन्द्र ने देसी कटटे से कविता के गोली मार दी। कविता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वीरेन्द्र फरार हो गया।
सूचना पाकर पहुंची मलसीसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। फिलहाल विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संविदाकर्मी है आरोपी
गोली मारकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी वीरेन्द्र कुल्हरी चिकित्सा विभाग में संविदा पर कार्यतर है। उधर, मां की मौत के बाद ढाई माह की बेटी बिलखती रही, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गई।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
महिला की हत्या की सूचना मलसीसर एसएचओ सत्यपाल यादव मय टीम मौके पर पहुंचे और शव को मलसीसर सीएचसी में रखवाया। यहां पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications