पति ने वीडियो भेज कहा था मर जा, कोर्ट ने उसी वीडियो व चैट को आधार मान सुनाई दस साल की सजा

जालोर, 29 अप्रैल। राजस्थान के जालोर की बहू आयशा के सुसाइड के मामले में गुरुवार को कोर्ट का फैसला आया है, जिसमें पति को दस साल की सजा सुनाई गई है। गुजरात और राजस्थान के बहुचर्चित आयशा सुसाइड केस में एक साल दो माह बाद फैसला आया है। आयशा का सुसाइड वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

Recommended Video

    Ahmedabad के Ayesha Case में Sessions Court ने आरोपी पति Arif को दस साल की दी सजा | वनइंडिया हिंदी
    aysha

    सुसाइड से ठीक पहले पति की डिमांड पर वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने वाली जालोर की बहू आयशा मूलरूप से अहमदाबाद की रहने वाली थी। आयशा ने पति की दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर पिछले साल 25 फरवरी को गुजरात में साबरमती नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। राजस्थान के जालोर निवासी पति आरिफ खां पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया था। पुलिस उसे अरेस्ट किया था।

    अहमदाबाद सेशंस कोर्ट ने आरिफ को दस साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मौत से पहले बनाए वीडियो और आरिफ के प्रताड़ना वाले मैसेज के स्क्रीनशॉट को अहम सबूत माना। मौत से पहले आयशा ने करीब 70 मिनट तक आरिफ से बात की थी। आरिफ ने कहा था कि मर जा। इससे पहले एक वीडियो बनाकर भेज देना। आयशा ने वैसा ही किया। दो मिनट का वीडियो बनाकर भेज देना। आयशा ने वैसा ही किया।

    आयशा ने मरने से पहले दो मिनट का इमोशनल वीडियो बनाकर भेज दिया। यह वीडियो वायरल हुआ तो आरिफ को फांसी देने की मांग उठी। आयशा ने वीडियो में कहा था कि कि 'मेरा नाम आयशा आरिफ खान...। मैं जो कुछ करने जा रही हूं, अपनी मर्जी से कह रही हूं। समझ लीजिए कि खुदा की दी जिंदगी इतनी ही थी। मुझे इतनी जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली और डैड, कब तक लड़ोगे? केस विड्रॉल कर लीजिए। आयशा लड़ाइयों के लिए नहीं बनी है। आरित से तो प्यार करते हैं। उसे परेशान थोड़े न करेंगे। अगर उसे आजादी चाहिए तो ठीक है। वो आजाद रहे। आयशा ने सुसाइड से पहले अपने परिजनों से भी बात की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+