Valentine D‍ay से पहले पति के प्यार में धोखा तो कर दिया पत्‍नी की फर्जी सरकारी नौकरी का पर्दाफाश

राजस्थान के करौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की बेवफाई ने फर्जी रेलवे भर्ती घोटाले का पर्दाफाश कर दिया। मामला तब खुला जब एक पति ने अपनी पत्नी की सच्चाई उजागर करने के लिए रेलवे बोर्ड से न्याय की गुहार लगाई। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने रेलवे में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट का सहारा लिया था। इस शिकायत के बाद रेलवे विभाग ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच CBI को सौंप दी।

पति ने दिलाया नौकरी, पत्नी ने दिखाया धोखा

करौली के रोसी गांव निवासी मनीष मीणा ने अपनी पत्नी सपना मीणा की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए अपनी जमीन गिरवी रखकर 15 लाख रुपये का कर्ज लिया। सपना को रेलवे में पॉइंट्समैन की नौकरी मिल गई, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उसने बेरोजगार पति को छोड़ने का फैसला कर लिया और तलाक की अर्जी डाल दी। इस विश्वासघात से आहत मनीष ने न केवल अपनी पत्नी की सच्चाई उजागर करने का निर्णय लिया बल्कि रेलवे विजिलेंस और सीबीआई को भी इसकी शिकायत भेजी।

fake railway job of wife Sapna Meena

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

मनीष ने बताया कि उसकी शादी 22 जनवरी 2022 को पूरनमल मीना की बेटी सपना मीणा से हुई थी। शादी के बाद सपना ने कोचिंग करने की इच्छा जताई, जिसके बाद मनीष उसे कोटा ले गया और वहां कोचिंग भी करवाई। उसी दौरान सपना ने बताया कि उसका मौसा चेतराम कोटा वर्कशॉप में नौकरी करता है, और उसके एक पहचान वाले के जरिए वह रेलवे में नौकरी लगवा सकती है।

हालांकि, इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग रखी गई थी। मनीष शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन सपना ने उसे मनाने में सफलता पा ली। इसके बाद एजेंट राजेंद्र से संपर्क किया गया, जिसने नौकरी लगवाने की गारंटी दी। मजबूरी में मनीष ने अपनी जमीन गिरवी रखकर 15 लाख रुपये का कर्ज लिया और सपना की नौकरी के लिए पैसे दे दिए।

CBI की जांच में बड़ा खुलासा

जब सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की, तो एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच के दौरान पता चला कि सपना मीणा ने खुद परीक्षा देने के बजाय एक डमी कैंडिडेट लक्ष्मी मीणा का इस्तेमाल किया था। यानी सपना की जगह लक्ष्मी मीणा ने परीक्षा दी और नौकरी हासिल कर ली।

जांच एजेंसी ने करौली, कोटा और अलवर में छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए। सबूत मिलने के बाद रेलवे विभाग ने सपना मीणा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही, CBI ने सपना मीणा और डमी कैंडिडेट लक्ष्मी मीणा दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

सपना मीणा का हश्र और पति को मिला न्याय

मनीष मीणा की शिकायत और सीबीआई की जांच के चलते सपना मीणा की सच्चाई सबके सामने आ गई। रेलवे में नौकरी पाने के लिए किए गए इस फर्जीवाड़े ने न केवल सपना की नौकरी छीन ली, बल्कि अब वह कानूनी कार्रवाई का भी सामना कर रही है।

यह मामला उत्तर प्रदेश की PCS अधिकारी ज्योति मौर्य केस से मिलता-जुलता है, जहां एक पति ने प्यार में धोखा खाने के बाद अपनी पत्नी की सच्चाई दुनिया के सामने ला दी थी। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि धोखा और भ्रष्टाचार का अंत बुरा ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+