Churu: पति को घर जंवाई बनाने की जिद पर अड़ी महिला, परेशान पति पुलिस थाने पहुंचा

चूरू की सोनम खान व सीकर के शाहरुख की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बीस दिन बाद से ही पत्‍नी अपनी मायके रहने लगी।

churu mahila police thana

राजस्‍थान के चूरू में अजब मामला सामने आया है। चूरू के महिला पुलिस थाने में एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए उसे घर जंवाई बनाने की जिद पकड़ने का आरोप लगाया है।

चूरू महिला पुलिस थाना के अनुसार सीकर जिले के गांव बलारा निवासी शाहरुख खान ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी नवंबर 2016 में चूरू के आथूना मोहल्‍ला निवासी सोनम खान के साथ हुई थी। शादी के बाद सोनम ससुराल में महज 20 दिन रही।

ससुराल आने से इनकार करने वाली सोनम ने पति शाहरुख को ही अपने मायके बुला लिया और छह माह तक रखा। फिर उस पर घर जंवाई बनने के लिए दबाव डाला।

इस पर शाहरुख ने तर्क दिया कि वह अपने माता पिता को नहीं छोड़ सकता। शाहरुख ने ससुराल में घर जंवाई बनकर रहने से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति ने वैवाहिक संबंधों की पालना के लिए महिला थाने में गुहार लगाई है। मामला महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र को काउंसलिंग के लिए दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+