चूरू में वाइफ स्वैपिंग का खेल उजागर, विवाहिता का आरोप-'पति ने उसे किया दोस्त के हवाले'

चूरू, 27 अगस्त। राजस्थान के चूरू जिले में वाइफ स्वेपिंग का सनसनखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर उसे दोस्त के हवाले करने और दोस्त की पत्नी के साथ पति के हम बिस्तर होने के आरोप लगाए हैं। चूरू के महिला पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।

महिला नागौर के लाडनूं की

महिला नागौर के लाडनूं की

चूरू महिला पुलिस थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि नागौर जिले के लाडनूंं कस्बे की निवासी व फिलहाल चूरू शहर में किराए के मकान में रह रही 29 वर्षीय महिला ने अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी है। महिला लाडनूं की होने की वजह से शून्य नंबर की एफआईआर काटकर मूल कॉपी लाडनूं पुलिस थाना भिजवाई गई है।

2014 में हुई थी शादी

2014 में हुई थी शादी

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2014 में पंजाब के लुधियाना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पांच लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उसे तंग और परेशान किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसको मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा।

शिमला के होटल में वारदात

शिमला के होटल में वारदात

जनवरी 2016 में आरोपी पति अपनी पत्नी को घुमाने का बहाना लेकर शिमला के होटल में ले गया। होटल में उसे जबरन शराब पिलाकर नशे की हालत में अपने दोस्त के हवाले कर दिया। आरोपी पति के दोस्त ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

साल 2016 से शुरू हुआ यह सिलसिला लगातार जारी रहा क्योंकि इस वारदात का उसके पति ने वीडियो बना लिया था। अश्लील वीडियो व फोटो के बल पर उसने उसे ब्लैकमेल शुरू कर दिया। इस दरम्यिान आरोपी पति ने अपने कई दोस्तों के साथ उसे संबंध बनाने को मजबूर किया।

आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्तों के साथ शेयर करता

आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्तों के साथ शेयर करता

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति अब वाइफ स्वैपिंग का खेल भी खेलने लगा था। पति के दोस्त पीड़िता के साथ जबरन रेप करते और पति दोस्त की पत्नी के साथ खुद हम बिस्तर होता है। पति अपनी पत्नी की अश्लील और आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्तों के साथ शेयर करता है।

नंदोई पर भी आरोप

नंदोई पर भी आरोप

पति द्वारा खींचे गए आपत्तिजनक फोटोग्राफ उसके नंदोई के हाथ लगे और उन अश्लील फोटो के बल पर नंदोई भी उसे अनैतिक संबंध के लिए मजबूर करता है। पीड़िता से जब मन भर गया तो आरोपी पति ने उसे मार्च 2021 को दो बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता का मई 2021 को निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+