Humsafar Express: अब मुम्‍बई से सीधा जुड़ेगा बाड़मेर, रात को हमसफर एक्‍सप्रेस का केंद्रीय मंत्री करेंगे स्‍वाग

Barmer to mMumbai Train: राजस्‍थान में भारत पाकिस्‍तान सीमा पर बसे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब बाड़मेर व बालोतरा जैसे मिले मुम्‍बई से रेलमार्ग के जरिए सीधे जुड़ गए हैं।

मुम्बई से बाड़मेर-बालोतरा के बीच साप्ताहिक ट्रेन संख्या 19009 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर हमसफर एक्सप्रेस चलेगी, जिससे गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए आसानी रहेगी।

Humsafar Express Now Barmer will be directly connected to Mumbai

यह भी पढ़ें- Babulal Kharadi: झोपड़ी में रहने वाले राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी की कौन लेना चाहता है जान?

बता दें कि यह ट्रेन गुरुवार देर रात बाड़मेर से रवाना होकर 12 बजे बालोतरा पहुंचेगी। बाड़मेर रेलचे स्‍टेशन पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, स्‍थानीय विधायक अरुण चौधरी ट्रेन का स्वागत कर इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

कैलाश चौधरी बाड़मेर-जैसलमेर से भाजपा सांसद हैं। मोदी सरकार में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री हैं। इन्‍हीं के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार बाड़मेर का मुम्‍बई से सीधा जुड़ाव हो पाया है।

बांद्रा टर्मिनस और बाड़मेर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19009 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर हमसफ़र साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो फेरे नियमित होने से लोगों में खासा उत्‍साह है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 23.55 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.55 बजे बाडमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 जनवरी 2024 से चली है।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12998 बाडमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 22.50 बजे बाडमेर से रवाना होगी और अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। एसी 3-टीयर और स्लीपर क्लास के डिब्बे वाली यह ट्रेन 4 जनवरी 2024 से चलेगी। रास्‍ते में यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद, मेहसाणा, पाटन, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलासर, समदड़ी, बालोतरा और बायतू स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 19009 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 19.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 13.30 बजे बाडमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 जनवरी 2024 से चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 19010 बाडमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को बाडमेर से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 6 जनवरी 2024 से चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+