तगाराम मेघवाल हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर व लिव इन में रह रही महिला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
बाड़मेर 22 सितम्बर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के कल्याणपुर पुलिस थाना इलाके के तगाराम मेघवाल हत्याकांड में हिस्ट्रीशटर व लिव इन में रह रही महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 19 सितम्बर की शाम को अपहरण के बाद तगाराम मेघवाल की हत्या कर दी थ। फिर शव को सड़क पर फेंक दिया था।

बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि हत्या के अगले दिन सुबह तगाराम की लाश मिलने पर परिजन, ग्रामीण व समाज के लोग एकत्रित हो गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को नहीं उठाया।
सूचना मिलते ही पूर्व विधायक सिवाना गोपा राम, बाड़मेर कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे। मृतक तगाराम के परिजनों और समाज के लोगों से बात कर पोस्टमार्टम के लिए समझाइश की। सहमति बनने पर राजकीय चिकित्सालय कल्याणपुर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाकर शव अंतिम संस्कार हेतु वारिसों को सौंपा गया।
एसपी भार्गव ने बताया कि 38 वर्षीय तगाराम के चाचा बाबूराम निवासी कल्याणपुर ने एक लिखित रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि कल रात को उसका भतीजा घर नहीं आया। तलाश करने पर पता चला कि तगाराम ने कल्याणपुर स्थित एसबीआई बैंक से 1 लाख 70 हजार रुपये निकाले थे। जिसकी जानकारी क्षेत्र के ही वगताराम कलबी को थी, जो उसे अपहरण कर अपने घर सितली रोड पर ले गया। वहां वगता राम, उसकी पत्नी ममता और 1-2 अन्य लोगों ने रुपए छीन कर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोप फरार हो गए। जांच एडिशनल एसपी बालोतरा द्वारा शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के सुपरविजन में थानाधिकारी पचपदरा राजेंद्र सिंह थानाधिकारी समदड़ी दाऊद खान एवं थानाधिकारी कल्याणपुर कैलाश दान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तलाश में संभावित ठिकानों सिणली, जोधपुर, पाली इत्यादि जगहों पर दबिश दी।
मुखबिर एवं तकनीकी मदद से घटना में शामिल वगता राम पटेल पुत्र भीमाराम (40) निवासी कल्याणपुर तथा वगता राम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही ममता पत्नी नजीर खान (30) निवासी घडीई चारणान को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना कल्याणपुर का हिस्ट्रीशीटर है। महिला आरोपी 2 साल से इसके साथ रिलेशनशिप में रह रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तगाराम के साथ शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसने व उसकी पत्नी ने तगाराम की हत्या कर दी थी। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट सहित कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications