युवती को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े सिरफिरे आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, घर के बाहर की फायरिंग

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक सिरसिरे आशिक का युवती के घर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। हाथ में बंदूक लेकर गुरुवार को युवक के घर के पास पहुंचा युवक उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा और इसी दौरान उसने फायरिंग भी ​की, जिससे आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि बाद में दो थानों की पुलिस ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया।

High voltage drama of youth outside a girls house in Dholpur, Rajasthan

हुआ यूं कि धौलपुर में आवासीय कॉलोनी में आकाश गुर्जर नाम का युवक पहुंचा और एक घर के बाहर ड्रामा करने लगा। उसने लोगों को बताया कि वह युवती से प्यार करता है और उसे अपने साथ ले जाना चाहता है। आरोपी युवक के हाथ में बंदूक देखकर युवती के परिजनों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए।

युवक उसके घर के बाहर कमीज उतारकर गाली गलौच व देसी कट्टे से फायर करता रहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी देसी कट्टा तान दिया। पुलिस ने घरों में छिपकर जान बचाई और फिर धैर्य के काम लेते हुए उसे पकड़कर पुलिस थाने ले गए। थाना प्रभारी व युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+