Rajasthan Flood News: राजस्थान में तेज बारिश का कहर जारी, बूंदी में पुलिस जवानों सहित बही कार, देखिए Video
Rajasthan Weather News: राजस्थान में मूसलाधार बारिश का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट और आसमान से कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए है।
प्रदेश में झमाझम बारिश से पानी के तेज बहाव में अब आमजन या राहगीर नहीं पुलिस के जवान भी वाहन सहित फंस गए है। बूंदी जिले में आज पुलिस थाने के वाहन में सवार होकर गुजर रहे सब-इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी पानी के तेज बहाव में फंस गए। देखते ही देखते पुलिस वाहन गहरे नाले में डूब गया।
पुलिस वाहन में बैठे जवानों ने छत पर चढ़कर खुद की जान बचाई, लोगों ने पुलिस की गाड़ी को पानी को बहता हुआ देखा तो तुरंत रस्सियां डालकर पुलिस के जवानों को बचाया।

दरअसल मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज बूंदी में रेड अलर्ट जारी किया था। सुबह से ही इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी जिसके चलते जैत सागर झील में जल स्तर बढ़ गया। इसके बाद प्रशासन ने झील के सभी गेट खोल दिए है।
Recommended Video
इसी दौरान महावीर कॉलोनी में पुलिस की कार नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस कार में एक सब-इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। आस-पास के लोगों को जैसे ही पुलिस की कार बहती हुई नजर आई और कार के ऊपर पुलिसकर्मी खड़े नजर आए तो तुरंत रस्सियां डालकर पुलिस के जवानों को बचाया गया।
बाढ़ में बह गई पुलिस की कार, जवानों ने बचाई खुद की जान pic.twitter.com/QtlgE94xEP
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 15, 2024
पुलिस वाहन के पानी में बहने की सूचना पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी हनुमान प्रसाद मीना मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों और वाहन के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जेसीबी के माध्यम से कार को नाले से बाहर निकाला गया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आरआई रमेश चंद्र ने बताया कि राजकार्य से देई खेड़ा थाने की पुलिस बूंदी आई थी। वापस लौटते समय उन्होंने शहर का रास्ता छोड़कर कॉलोनी का रास्ता पकड़ लिया। महावीर कॉलोनी में पुलिया पर दो से तीन फीट पानी था, पुलिया के बीच में गड्ढा होने से कार अनियंत्रित हो गई। करीब 20 से 25 फीट दूर तक कार पानी में बह गई।












Click it and Unblock the Notifications