Rajasthan News: राजस्थान के सीकर में तेज बारिश का कहर, अंडरपास में फंसा टैंकर सहित चालक

Rajasthan Weather News: राजस्थान में बाऱिश ने चारों ओर कोहराम मचा दिया है। जयपुर से लेकर सीकर हालात पूरी तरह से बेपटरी से नजर आ रहे है। सीकर जिले में भी सड़कें दरिया बन गई है और वाहन कागज की कश्ती की तरह डूब रहे है।

शेखावाटी के सीकर में लगातार पांच दिन से झमाझम बारिश के दौर ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते अब धीरे-धीरे सीकर शहर में हालत खराब होते जा रहे हैं।

शहर के राधा किशनपुरा में अंडरपास में जल भराव के चलते एक सेफ्टी टैंकर फंस गया तो वही सीकर राधा किशनपुरा का सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

heavy-rain-wreaks-havoc-in-sikar-rajasthan-tanker-and-driver-stuck-in-underpass

अंडरपास में हुए जल भराव के बाद सीकर और राधा कृष्णपुरा के लोगों के बीच संपर्क कट गया तो वहीं सीकर, झुंझुनूं सड़क मार्ग भी पुरी से बंद हो गया है।

नवलगढ़ पुलिया के पास में जल भराव के बाद करीब दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों का शहर से संपर्क कट गया तो वहीं लगातार बरसात से गणेश जी मंदिर सर्किट हाउस नवलगढ़ पुलिया सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जल भराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अंडरपास में सेफ्टी टैंकर फंसने की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सेफ्टी टैंकर को क्रेन की सहायता से बाहर निकला गया आज सुबह से ही लगातार शहर में हो रही बरसात से अब धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगे हैं।

कोतवाली पुलिस के एएसआई सोहनलाल जाट ने बताया कि मुझे गश्त के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से सेफ्टी टैंकर के फंसे होने की जानकारी मिली थी जिसे क्रेन की मदद से निकला गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है। टैंकर के ड्राइवर को भी सकुशल निकाल लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+