Rajasthan Weather News: राजस्थान में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखिए जिलों के क्या हैं हालात ?

Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में लगातार मानसून की मेहरबानी अब परेशानी का सबब बन गई है। पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

रेगिस्तान से लेकर सूर्य नगरी और नवाबी नगरी से लेकर हाड़ौती तक चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार बारिश के चलते जल भराव होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।

राजस्थान में हाल ही में हुई भारी बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट्स के आधार पर यहाँ विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का विवरण प्रस्तुत है।

heavy-rain-in-rajasthan-normal-life-disrupted-see-what-is-the-situation-in-the-districts

जैसलमेर

Recommended Video

    Rajasthan Weather News: राजस्थान में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    जैसलमेर में यूनियन चौराहे की लिंक रोड़ स्थित करनी कॉलोनी में कच्ची बस्ती के 50 से ज्यादा घरों में बारिश का पानी घुस गया है। नगर परिषद आयुक्त लजपालसिंह व टीम दो जेबीसी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे है और रोड को तोड़कर पानी निकासी का प्रयास किया जा रहा है। इस बस्ती में 5 फीट से अधिक पानी भर गया है। लोग अपने परिवारजनों के साथ मवेशिओं को लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे है। जिले भर मे पिछले 24 घंटे में हो रही बारिश से कई जगहों मे भरा है पानी।

    जैसलमेर में मोहनगढ़ क्षेत्र के मंडाऊ में भी बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। मंडाऊ में जिप्सम कि खदानों भरा पानी,
    खदानों के कमरों में निवास कर रह फंसे मजदूर, ग्रामीणों ने मजदूरों को फंसा देखकर कंट्रोल रूम की सूचना,
    क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते कई गांव हुए जलमग्न।

    जोधपुर

    जोधपुर जिले में बारिश का कहर लगातार जारी है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर लगातार चल रहा है। कई निचली बस्तियों में पानी भरने से हुई है समस्या, कई कच्चे मकान भी धराशाई हो गए है।

    वहीं जोधपुर के फलोदी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गावों का शहर से संपर्क टूट गया है। मुख्य सड़क मार्ग टूटकर जलभराव हो जाने से कापड़ीसर गांव का फलोदी से संपर्क टूटा। बेंगटी,टेकरा व कापड़ीसर के रास्ते फलोदी आनेवाले सड़क मार्ग पर जलभराव ने ली तालाब की शक्ल। कापडीसर व कुंडल गांव के मध्य टूटी सड़क,लोग प्रशासन से रास्ते दुरुस्त करने की मांग कर रहे। पूर्व उपसरपंच का आरोप ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर बनाई सड़क हुई क्षतिग्रस्त। जुनेजा की ढाणी, लोर्डियाँ गांव के आसपास जल भराव होने से कई घरों के लोग बैठे घरों से बाहर

    भरतपुर के बयाना में गंभीर नदी में दो बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया है। 13 घंटे बाद आज सुबह घटनास्थल से 100 मीटर दूर नदी के पानी में दोनों बच्चों की शव बाहर आए है। नदी में शव दिखने ग्रामीण तैराक युवकों ने दोनों बच्चों की डेडबॉडी को बाहर निकाला गया है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

    अजमेर

    केकड़ी जिले में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लसाडिया बांध लबालब हो गया है। अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर पानी की तेज आवक के चलते केकड़ी जयपुर स्टेट हाईवे पर आवागमन बंद हो गया है। केकड़ी का जयपुर से संपर्क कट गया है। राजस्थान रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं सैकड़ो यात्री बीच में ही फंस गए है।

    कोटा-बूंदी-बारां-झालावाड़

    हाड़ौती अंचल में भी मूसलाधार बारिश का कहर लगातार जारी है। कोटा बैराज के 2 गेट खोलकर 12380 क्यूसेक पानी चम्बल में छोड़ा जा रहा है। जवाहर सागर बांध के भी 2 गेट खोले गए है। गांधी सागर बांध 1300 फीट के करीब पहुंच गया है।

    टोंक

    टोंक जिले में बारिश का कहर जमकर बरस रहा है। मालपुरा में टोरडी सागर बांध के ओवरफ्लो पानी में एक रोडवेज बस बह गई है। जिसमें ड्राइवर भी लापता हो गया है। इसके साथ ही जिले के 30 छोटे-बड़े कच्चे बांध ओवरफ्लों हो गए है। 200 से ज्यादा गांव और छोटे शहरों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। जिले को जोड़ने वाले करीब आधा दर्जन रोडवेज बसों के रूट बंद हो गए है। जिससे रोडवेज डीपो टोंक को करीब 2.50 लाख रूपए के घाटे का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+