Rajasthan News: राजस्थान में भारी बारिश, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुलाई आपदा प्रबंधन की बैठक
Rajasthan News: राजस्थान में भारी बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। जयपुर शहर की सड़कें गुरुवार को दरिया बन गई। कई निचले इलाकों में पानी भर गया। प्रदेश में भारी बारिश के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई है।
बैठक में सीएम भजन लाल शर्मा ने भारी वर्षा से हुई जनहानि को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम शर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान आमजन की तुरंत सहायता की जाए। आमजन की सहायता और बारिश को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीएम भजन लाल ने आपदा प्रबंधन को भी चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि जयपुर में सीकर रोड स्थित वीकेआई में बेसमेंट की दीवार टूटने से पानी भर जाने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कमल शाह पुत्र बैजनाथ उम्र 23 वर्ष, पूजा सैनी पुत्री अशोक सैनी उम्र 19 वर्ष और पूर्वी सैनी पुत्री हटवारू सैनी उम्र 6 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई है। यह सभी लोग बिहार के आरा के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए तथा एक-एक लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है।
प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही बारिश अब कहर ढाने लगी है। बुधवार की रात से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। करौली, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, नागौर, हनुमानगढ़ और चूरू में जमकर बारिश हुई। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। चूरू में कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।
वहीं जयपुर में भारी बारिश की चलते बच्चों के परिजनों को मैसेज कर छुट्टी घोषित कर दी गई। आपको बता दें की जयपुर में सुबह 8 बजे तक 7 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह मानसून की अभी तक की सबसे अधिक बारिश है। बारिश का दौर बुधवार की रात 1 बजे से शुरू हुआ जो गुरुवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications