Rajasthan News: मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का रेड अलर्ट ! जानिए किस जिले का कैसा मिजाज
Rajasthan Weather News: राजस्थान में इस बार सूर्य देव अपना कहर एक ओर जमकर बरपा रहे है तो दूसरी ओर मौसम विभाग भी एक के बाद एक अलर्ट जारी कर आमजन की चिंता बढ़ाए जा रहा है। मौसम ने एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने राजस्थान में लू के रेड अलर्ट के साथ ही इस बार आमजन की राहत की सम्भावना भी जताई है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान में पश्चिमी इलाके गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भीषण हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज लू का दौर चल रहा है। प्रदेश के पश्चिमी इलाके इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिस्से में दिन तो दिन रात के समय भी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अधिकतर जिलों में तापमान 47 डिग्री के ऊपर दर्ज हो रहा है। कहीं-कहीं तो तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया है।
प्रदेश में रात के समय तापमान 34- 35 डिग्री तक बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में भीषण हीट वेव की संभावना जताई गई है।
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, "जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
23-24 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभागों में तापमान 45-48 डिग्री दर्ज होने व भीषण हीट की प्रबल संभावना जताई गई। अगर एक हफ्ते के मौसम की बात करें तो बाड़मेर में 27 मई तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।
इसके अलावा बीकानेर में भी अधिकतम तापान 47 डिग्री ही रहने की संभावना है. इसके अलावा टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चुरू, सीकर, नागौर, दौसा, करौली, बीकानेर और आसपास क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
राजस्थान में कब आएगा मानसून
मौसम विभाग ने टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा और आसपास क्षेत्रों में कहीं-कहीं मौसम विभाग ने बादल गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई से 1 जून के आसपास केरल पहुंचने का अंदेशा है। वहीं, राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से 6 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि इन तारीखों में बदलाव संभव है।












Click it and Unblock the Notifications