Rajasthan News: राजस्थान में आज हीट वेव और लू के थपेड़ों से आमजन कहरा उठे,जानिए आज कहां सबसे ज्यादा तापमान

Rajasthan Weather News: राजस्थान में लगातार हीट वेव और लू के थपेड़ों का कहर बरपा हुआ है। आसमान से सूर्य देव के तीखे तेवर आग की तरह बरस रहे है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान के माउंट आबू को छोड़ कर सभी जिलों में तापमान करीब 40 डिग्री के पार है। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

Heat wave and heat waves in Rajasthan today people in panic Barmer 46 degrees

राजस्थान में भीषण गर्मी चरम पर है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान के माउंट आबू में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शेष दूसरे सभी जिलों में तापमान करीब 40 डिग्री के ऊपर ही रहा है।

प्रदेश के करीब 7 जिलों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेरमें 46.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

इधर राजस्थान में बढ़ती गर्मियों को देखते हुए कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जबकि टोंक सहित कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। 10 मई से राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की सम्भावनी है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने सम्भावना जताई है कि आगामी दिनों में राज्य के कई स्थानों पर आंधी बारिश की गतिविधियां होने तथा तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की सम्भावना है। 11 मई से हीट वेव से अगले तीन-चार दिनों के लिए राहत मिलने के प्रबल आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई तथा राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री दर्ज किए गए। राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज हुई व हीट वेव दर्ज।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.0 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार को भी जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने तथा कहीं-कहीं हीट वेव/लू चलने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में गुरुवार (9 मई) से ही अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई तथा राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री दर्ज किए गए। राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज हुई व हीट वेव दर्ज|

राजस्थान के इन 7 जिलों में तापमान चरण पर

बारमेड़ : 46.0 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर : 45.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 45.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर : 45.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर : 44.6 डिग्री सेल्सियस
कोटा: 44.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर : 42.8 डिग्री सेल्सियस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+