सावधान ! अगर आप को भी मिश्री मावा खाने का शौक, राजस्थान में 108 जने फूड पॉजनिंग का हुए शिकार
Rajasthan News: राजस्थान में दौसा जिले के बिलौना कला गांव में मिश्री मावा खाने से 108 जनों की तबियत बिगड़ने से अस्पताल पहुंच गए। अचानक इतनी भारी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टॉफ के हाथ पैर फूल गए।
फूड पॉयजनिंग की घटना के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच लोगों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की और अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार किया गया।

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग के चलते 107 लोग बीमार हो गए। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के बिलोना गांव में बुधवार की रात भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था।
बीती रात बिलौना गांव में एक शादी मे भात का कार्यक्रम चल रहा था। इन लोगों ने कार्यक्रम में मिश्री मावा खाया और कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी।
बिलोना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक करके फूड प्वाइजन के शिकार लोगों को भर्ती कराया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे लोगों की फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 108 हो गई।
उधर 81 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कर इलाज किया गया। इसके बाद भर्ती मरीजों के लिए बेड कम पड़ने और हालत गंभीर होने के चलते कुछ मरीजों के जिला अस्पताल लालसोट में रेफर किया गया, जहां 27 लोगों का इलाज किया गया।
दौसा के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा, लालसोट के बीसीएमओ सहित विभाग के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात 12 बजे से फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का आना शुरू हुआ और तड़के चार बजे तक इन लोगों की संख्या 107 हो गई।
फिलहाल तमाम भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार होने के चलते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।इधर बताया यह भी जा रहा है कि बिलोना गांव में अपनी बहन के यहां भात देने आये भातई अपने साथ मिश्री मावा लेकर भाड़ोती से बिलोना आए थे।












Click it and Unblock the Notifications