Hathras News: राजस्‍थान को भी जख्‍म दे गया भोले बाबा का सत्‍संग, 800 श्रद्धालु गए थे हाथरस

Hathras News: उत्‍तर प्रदेश के हाथरस के गांव फुलरई में भोले बाबा के सत्‍संग में 2 जुलाई 2024 को मची भगदड़ में मरने वालों की संख्‍या 121 हो गई है। पूरे देश को झकझोर देने वाले हाथरस भगदड़ हादसे ने राजस्‍थान को भी जख्‍म दिए हैं।

पड़ोसी राज्‍य राजस्‍थान से भी सैकड़ों श्रद्धालु हाथरस में भोले बाबा के सत्‍संग में हिस्‍सा लेने गए थे। उनमें एक महिला श्रद्धालु की मौत की खबर है। कई लोग घायल भी हुए हैं।

Hathras Latest News

जानकारी के अनुसार यूपी के हाथरस सत्‍संग भगदड़ हादसे में मरने वाली राजस्‍थान की महिला की शिनाख्‍त भरतपुर जिले के कुम्‍हेर पुलिस थाना इलाके के गांव जहांवीर सलहवारा के परसादी की पत्‍नी राजेंद्री के रूप में हुई है।

इसी तरह से मलाह गांव की 40 वर्षीय रानी व उनकी 16 वर्षीय बेटी ज्‍योति भगदड़ मचने से घायल हुई हैं। इनको एटा के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि भरतपुर से विजया नगर कॉलोनी, कुम्‍हा, दयोपुरा गांव से श्रद्धालुओं से भरी बस हाथरस में भोले बाबा के सत्‍संग में गई थी। अलग अलग साधनों से राजस्‍थान के करीब 800 श्रद्धालु हाथरस गए थे,

बता दें कि भोले बाबा के उत्‍तर प्रदेश से लगते राजस्‍थान में भी बड़ी संख्‍या में अनुयायी हैं। राजस्‍थान के भरतपुर के कुम्‍हेर, पिचूमर, सुपावस, साबौरा, चौकीपुरा, सिकरोरी समेत कई गांवों से लोग नियमित रूप से भोले बाबा के सत्‍संग में जाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+