Lok Sabha Election:चपरासी बनने लायक भी नहीं थे जौनापुरिया...और क्या बोले हरीशचंद्र मीना ?

Lok Sabha Election: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में बुआ आ गई...फूफा आ गए...अब आ गए भगवान...टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के बयानों के बाद छिड़ी जुबानी जंग में अब कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना ने बाजी मार ली है।

हरीशचंद्र मीना ने आज भाजपा के सुखबीर सिंह के बयानों का तीखा जवाब देते हुए कहा कि जौनापुरिया भगवान से बड़े हो गए है। जो लोगों की जिंदगी और मौत का फैसला करने लगे है।

harishchandra-meena-said-that-the-person-who-was-not-fit-to-be-a-peon-was-made-mp-for-10-years

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के बयानों की जयपुर से लेकर दिल्ली के भाजपा खेमे के बड़े नेताओं तक में चर्चा हुई। लेकिन अब हरीशचंद्र मीना के पलटवार के बाद भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

आज रविवार को मालपुरा में टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा ने बस स्टैंड के बाहर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जो की एक चपरासी बनने के लायक नहीं है उसे 10 सालों से लोकसभा क्षेत्र की जनता सांसद बनाकर झेल रही है।

भाजपा भी राजस्थान से बाहर के व्यक्ति को टोंक- सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से टिकट देकर लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी से आप गत 10 सालों के विकास का रिपोर्ट कार्ड मांगेंगे तो आपको पता लग जाएगा कि हम किसको सांसद बना रहे हैं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ सकता तथा राजस्थान में आकर टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से चुनाव लड़कर क्षेत्र की जनता के साथ किसी प्रकार का कोई जुड़ाव नहीं रखता।

क्षेत्र के विकास की लगातार अनदेखी की जा रही है। लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए संसद में कभी किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं उठाई। देश में बढ़ती महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कभी भी संसद में कोई प्रश्न नहीं पूछा।

क्षेत्र के विकास की लगातार अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इस बार टोंक- सवाईमाधोपुर सीट से भाजपा से महिला प्रत्याशी उतारने का समाचार पत्रों में देखने को मिला था।

लेकिन जौनापुरिया पैसों के दम पर टिकट लेकर आया है। ऐसे व्यक्ति को सबक सिखाने का सही समय जनता के पास आ गया है। 26 अप्रैल को अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+