Facebook पर शादीशुदा महिला से इश्क लड़ा रहा था युवक, दो बार मिलने गया, तीसरी बार में मर्डर

HanumanGarh News, हनुमानगढ़। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मेल-मिलाप बढ़ाने पर जान जोखिम में पड़ सकती है। ऐसा मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सामने आया है। यहां के एक युवक को फेसबुक पर शादीशुदा महिला से दोस्ती ( Love Story on Facebook ) करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है।

FaceBook पर दोस्ती प्यार में बदली

FaceBook पर दोस्ती प्यार में बदली

घटना के मुताबिक श्रीगंगानगर ( SrigangaNagar ) के गणेशगढ़ का रहने वाला मनप्रीत हनुमानगढ़ ( Hanumangarh ) के दूध डेयरी में लैब में काम करता था। उसकी दोस्ती हरियाणा के यमुनानगर ( Yamunanagar ) की एक शादीशुदा महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी हो गया। मनप्रीत दो बार महिला से मिलने भी गया था। इस बात की खबर महिला के पति को पता गई। जिस पर महिला को पीटा भी गया और युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया।

समझाइश के बाद लौट रहा था युवक

समझाइश के बाद लौट रहा था युवक

इसके बाद युवक को पुलिस थाने से फोन आए और समझाइश की गई कि दोनों आपस में समझौता कर लें। युवक अपने परिवार के साथ समझौते के लिए हरियाणा के यमुनानगर गया। वहां के पुलिस थाने में दोनों पक्षों के बीच समझाइश हुई। पंचायत के जरिए समझौता भी हुआ, समझौते के बाद जब युवक अपने परिवार के साथ वापस आने लगा तो बीच रास्ते में महिला के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और जो ड्राइवर साथ गया था। उसकी गाड़ी छीन ली। बाद में युवक की जबरदस्त पिटाई की गई। इसके बाद युवक अधमरा हो गया।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

बाद में परिजनों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और युवक को लेकर हनुमानगढ़ पहुंचे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार हनुमानगढ़ थाने पहुंचा, लेकिन मामला हरियाणा का होने के कारण स्थानीय थाना अधिकारी ने जहां वारदात हुई थी उस थाने में कार्रवाई करवाने की बात कही। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई और शव को टाउन के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पिता ने की कार्रवाई की मांग

पिता ने की कार्रवाई की मांग

चालक शेर खान ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट की गई थी। उसकी गाड़ी भी छीन ले गए थे, लेकिन बाद में उनकी गाड़ी मिल गई थी। वहां के पुलिस थाने वालों ने उनकी कोई मदद नहीं की। मृतक युवक के पिता भजन सिंह के अनुसार मेरे बेटे की हत्या की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+