Viral Video : महिला पार्षद ने बिना मास्क भिक्षा मांग रहे साधुओं को डंडों से पीटा, खुद भी थीं बेमास्क

हनुमानगढ़, अप्रैल 28। राजस्थान में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। पहली बार एक ही दिन में मौतों की संख्या 121 तक पहुंच गई। इस बीच राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में कोरोना जागरूकता के नाम पर कांग्रेस के पार्षद किन्नर पूनम ने संतों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर संत समाज में गहरा रोष व्याप्त है। वायरल वीडियो में पार्षद पूनम द्वारा संतों को थप्पड़, डंडे से मारपीट के बाद मास्क नहीं लगाने पर टोकने का वीडियो सामने आया है जबकि खुद पार्षद पूनम ने मास्क नहीं लगा रखा था।

Recommended Video

    Viral Video : महिला पार्षद ने बिना मास्क भिक्षा मांग रहे साधुओं को डंडों से पीटा, खुद भी थीं बेमास्क
    Hanumangarh Parshad Poonam beat up to sadhus for mask video goes viral

    उधर, संत समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सौरव राघवेंद्र आचार्य महाराज ने तुरंत प्रभाव से मामले की फोन पर जानकारी ली और पार्षद किन्नर पूनम से फोन पर बात कर ऐसी गलती नहीं करने के लिए चेतावनी दी है।

    पार्षद पूनम ने संस्कृत समाज के साथ ऐसी घटना करने पर माफी मांगी है तथा भविष्य में दोबारा ऐसी गलती ना करने का भी आश्वासन दिया है। देर रात पार्षद पूनम ने सार्वजनिक तौर पर दोबारा वीडियो बनाकर माफी मांगी है। गौरतलब है कि स्वामी सौरव राघवेंद्र आचार्य महाराज ने इस कृत्य को बहुत ही निंदनीय बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+