'राजस्थान में मंत्रियों-IAS की महिला मित्र भी फर्जीवाड़े से बनीं थानेदार, इसलिए रद्द नहीं हो SI भर्ती-बेनीवाल
Hanuman Beniwal: राजस्थान सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का इन दिनों प्रदेश के युवा विरोध कर रहे हैं। खबर है कि कैबिनेट सब-कमेटी ने राजस्थान सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 को रद्द करने की सिफारिश की है। पेपर लीक के आरोपों के चलते राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने का प्रस्ताव दिया। इस बीच नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार के दो मंत्रियों और एक आईएएस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया है। आरोप है कि आईएएस व मंत्रियों की महिला मित्रों का फर्जी तरीके से चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान एसआई भर्ती: पेपर लीक मामले में 16 प्रशिक्षु SI जेल से रिहा, एक आरोपी को जमानत नहीं
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने 27 दिसंबर को सोशल मीडिया पर लिखा कि 'राजस्थान में पुलिस उप-निरीक्षक की भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपर लीक होने के प्रमाण मिलने तथा राजस्थान लोक सेवा आयोग जैसी संस्था की साख बंटाधार होने व RPSC सदस्यों की गिरफ्तारी होने के बावजूद राजस्थान की भाजपा सरकार पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती को रद्द करने तथा विपक्ष में रहते हुए भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने जैसे की गई मांगों को भुला चुकी है।'

हनुमान बेनीवाल ने आगे लिखा कि 'हर रोज होते पेपर लीक के मामलों ने राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। यह मामला केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकार की संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल उठाता है। SOG द्वारा SI भर्ती का पेपर लीक होने की प्रमाण सहित पुष्टि करने और भर्ती रद्द करने की सिफारिश करने, PHQ द्वारा भी इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश करने तथा इस मामले में गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति द्वारा भी इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की गई है।'
हनुमान बेनीवाल के अनुसार 'एडवोकेट जनरल द्वारा भी इस भर्ती को रद्द करने की राय व्यक्त करने के बावजूद सरकार की SI भर्ती को रद्द करने की बात पर लंबे समय तक चुप्पी ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेरोजगार युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य को लेकर पूरी तरह उदासीन है। SI भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भारत के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था। सांसद बेनीवाल के पत्र पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव से जवाब तलब भी किया था।'

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 'प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पुनः मांग करता हूं कि SI भर्ती को अविलंब रद्द करें ताकि बेरोजगारों के साथ न्याय हो, क्योंकि भाजपा सरकार की एजेंसी ने एसआई भर्ती में जिन ट्रेनी उप-निरीक्षकों को गिरफ्तार किया था, उनमें से कई लोगों ने जमानत पर रिहा होने के बाद पुन: ड्यूटी ज्वाइन कर ली, जो राजस्थान सरकार की नीति और नियत पर बड़ा सवालिया निशान है। मेरे द्वारा लोकसभा के शीतकालीन सत्र में शून्य काल में एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग से जुड़ा विषय कई बार उठाया चाहा, मगर लोकसभा के सदन की कार्यवाही बाधित हो जाने के कारण सदन में यह मामला उठा नहीं पाया, लेकिन भारत सरकार के गृह मंत्री व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी इस मामले से अवगत करवाया है।'
हनुमान बेनीवाल ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि 'मेरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से यह भी प्रश्न है कि आपकी सरकार के दो मंत्री और आपके कार्यालय में बैठे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, जो SI भर्ती को रद्द करने की सभी सिफारिशों पर इसलिए भारी पड़ रहे हैं, क्योंकि इस SI भर्ती में उन मंत्रियों और IAS अधिकारी की महिला मित्रों का भी फर्जीवाड़े से चयन हो रखा है। इसलिए क्या वो मंत्री और IAS अधिकारी मुख्यमंत्री से ऊपर है?












Click it and Unblock the Notifications