शादी के कार्ड पर गणेशजी के बाद MP हनुमान बेनीवाल की तस्वीर, लिखा-'आएगा हनुमान, बदलेगा राजस्थान'

नागौर। देश में लॉकडाउन-1 की शुरुआत और फिर लम्बे समय तक शुभ मुहूर्त नहीं होने के कारण इन दिनों शादियों की धूम है। राजस्थान में भी शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वजह यह है कि शादी के इस कार्ड पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के बाद सांसद की तस्वीर छपी है।

29 जून को होनी है कैलाश-रेखा की शादी

29 जून को होनी है कैलाश-रेखा की शादी

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा शादी का यह कार्ड राजस्थान के जोधपुर की तहसील लूणी के गोदारों की ढाणी उत्तेसर का है। यहां के कैलाश की 29 जून 2020 को पिन्टू (रेखा) से शादी होने वाली है। श्रवण गोदारा की ओर से शादी का यह कार्ड बंटवाया जा रहा है। खास बात यह है कि कार्ड पर सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की तस्वीर छपी है, जो लगभग हर शादी के कार्ड पर मिल जाती है। इस कार्ड पर श्रीगणेश के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर लगाई गई है। साथ ही लिखा है कि 'आएगा हनुमान बदलेगा राजस्थान'

सामाजिक कार्यकर्ता ने पोस्ट किया कार्ड

नागौर से सामाजिक कार्यकर्ता संजना चौधरी ने 26 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर शादी के इस कार्ड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'शादी के कार्ड पर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी के बाद राजनेता हनुमान बेनीवाल जी का छायाचित्र... एक राजनेता की उनके प्रशसंकों में 'आएगा हनुमान बदलेगा राजस्थान' की उम्मीद व विश्वास को बयां करता...ये शादी का कार्ड। आप भी RT करके अपने विचार लिखें।

 कार्ड पर लोगों के कमेंट

कार्ड पर लोगों के कमेंट

सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर वाला शादी का यह कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संजना चौधरी की पोस्ट पर मिलेजुले कमेंट आ रहे हैं। महेन्द्र जाट डेगाना ने हनुमान जी राजस्थान की शान, जय रालोपा तय रोलापा कमेंट किया है तो वहीं बाड़मेर के धीरज पूनिया लिखते हैं 'हनुमानजी हम सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे'। इनके अलावा एक यूजर सागरमल गुजर लिखते हैं 'ये बेवकूफी है'। वहीं, भारत नाम के यूजर का कमेंट है 'ये चाटुकारिता की हद है.. इससे अधिक कुछ नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+