Ground Report: जयपुर लोकसभा सीट से टिकट कटने को लेकर पहली बार बोले रामचरण बोहरा...
Ground Report Jaipur Lok Sabha: राजस्थान सहित देशभर में जैसे ही लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हुआ तो भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों में जबरदस्त भगदड़ मची।
भगदड़ इस वजह से की कई भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हुए तो सैंकड़ों पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों सहित कई जनप्रतिनिधि भाजपा में आज भी शामिल हो रहे है।
लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस से प्रत्याशियों के चयन की घोषणा हुई तो कई दिग्गज नेताओं के टिकट भाजपा ने काटे तो कांग्रेस ने भी टिकट की अदला बदली लगातार जारी रखी।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित राजधानी जयपुर की लोकसभा सीट पर दो बार सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचरण बोहरा का टिकट काट कर विधायक भंवरलाल शर्मा की बेटी मंजू शर्मा को दे दिया गया।
टिकट कटने और बदलने के बाद पहली बार वन इंडिया टीम के संवाददाता से बातचीत करते हुए रामचरण बोहरा ने कहा कि
महिला वंदन अभिनंदन बिल पास होने के बाद पहली बार महिला सीट यहां पर हुई है और मै सोचता हूं की भारतीय जनता पार्टी का यह गढ़ है और आमजन आज की तारीख में मोदी सरकार 400 पार करना चाहते है तो इसमें किसी प्रकार का किंतु परंतु ही नहीं है। विपक्ष अपनी भूमिका निभाएगा, भारतीय जनता पार्टी का वोटर ,समर्थक और जनसमर्थन जिस प्रकार प्रगाढ़ मंजू को मिल रहा है बहुमत के आधार पर जीत पक्की होगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा के मोरिया बोलने वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए बोहरा ने कहा कि यह मोरिया कांग्रेस का बोलने वाला है। उनके पास ना कोई विजन है ना कोई नीति है,ना उनका किसी प्रकार से काम करने का तरीका है, ना उनके पास कोई नेता है।
हमारे पास विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी है। जिस प्रकार देश को पूरे विश्व में अपनी अमर छाप छोड़ने का काम किया है और उनके नेतृत्व में फिर एक बार मोदी सरकार बनने का काम हर कार्यकर्ता अपने संकल्प लेकर काम कर रहा है।
राजस्थान में 25 की 25 सीटें आने वाली है फिर एक बार, देखिए तीसरा टर्म हो जाएगा, 2014 में 25 सीटें आई, 2019 में भी 25 सीटें आई थी और इस बार 2024 में भी 25 की 25 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आएगी। पूरे भारत में 400 पार होगा।
जयपुर शहर की पेयजल समस्या के बारे में बोहरा ने सफाई देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने ईआरसीपी योजना को मंजूरी दे दी है उस पर बहुत अच्छे से काम शुरू हो गया है और यमुना जल का भी सीकर,झुंझनूं और चूरू इन तीनों जिलों में भी हजारों किसानों को खेती के लिए भी पानी मिलेगा और पेयजल का भी पानी मिलेगा और राजस्थान में पेयजल की समस्या का भी निदान होगा।
खुद के टिकट कटने के सवाल पर बोहरा ने बड़ी सादगी से जवाब देते हुए कहा कि मेरा टिकट कटा नहीं है बदला गया है और महिला सीट होने के नाते भाजपा ने 2029 का रिहर्सल अभी से चालू किया है और जयपुर कैपिटल है, महिला को उतारना था, इसलिए मुझसे बात की गई थी, मैं सहर्ष होकर अपनी स्वीकृति दी थी टिकट कटा नहीं है टिकट बदलाय गया है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गहलोत और डोटासरा के जेल भेजने के बयान का समर्थन करते हुए रामचरण बोहरा ने कहा कि जिनके दुष्कर्म है वो सभी जेल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications