Ground Report: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को इस युवा ने दी नसीहत "बोलेने से पहले सोचा करों"
Lok Sabha Election: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चुनावी रण का बिगुल बज चुका है। हर ओर नारों की तेज आवाजें सुनाई दे रही है। कोई जिंदाबाद के नारे लगा रहा है तो कोई 10 सालों का हिसाब भी मांग रहा है।
वन इंडिया डॉट कॉम पर राजस्थान की 25 सीटों की सबसे सटिक और विश्वसनीय ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए आप जान सकते है तमाम अपडेट ।

हमारी टीम आज पहुंची है राजस्थान के सिंहद्धवार कहे जाने वाले अलवर में। जहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मैदान मे है तो कांग्रेस ने युवा और नौजवान चेहरे पर दांव खेलते हुए ललित यादव को मैदान में खड़ा किया है।
Recommended Video
अलवर शहर के बाशिंदों से उनके मन में क्या चल रहा है ? कौन किस पर भारी पड़ने वाला है। क्या यहां भी स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गर्म है या फिर ईआरसीपी सहित अन्य योजनाओं का कोई असर है।
बात करते ही सबसे पहले एक राहगीर ने दावा कर दिया कि भाजपा का ही माहौल है। भूपेंद्र यादव ही जितेंगे लेकिन अगले ही पल यह बाबाओं को लेकर क्या कह दिया यह भी सुन लिजिए। पिछले 10 साल के कार्यकाल की बात करते ही तपाक से कह दिया कि वो बाबाओं के चक्कर में विकास तो नहीं हुआ।
लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मैदान में वहीं जितेंगे। उम्मीद है कि भूपेंद्र यादव जितेंगे और अलवर का विकास करेंगे।
राम मंदिर बनाया है तो उसका फर्क भी पड़ेगा । राम मंदिर ही बना दिया तो इस बार जनता एक बार फिर भाजपा को वोट देगी।
दूसरे राहगीर ने बताया कि कांग्रेस के ललित यादव और भूपेंद्र यादव दोनों में ही टक्कर है। भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री है तो इसी वजह से भारी है। राम मंदिर का भी जोरदार फर्क पड़ेगा।
अलवर जिले की सबसे बड़ी समस्या को लेकर जब बात की तो पानी की क्राइसिस ही सबसे भारी बताई । अब चम्बल सहित अन्य नदियों का पानी शहर में लाने की उम्मीद जताई है।
युवाओं को लेकर भी जब बात की तो कहा कि कांग्रेस तो ऐसे ऐसे बयान देती है कि खुद का नुकसान कर लेती है। अलवर के एक युवा ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि उनकों बोलने से पहले सोचना चाहिए कि वो बोल क्या रहे है ? उनकों बोलने के दौरान यह याद भी नहीं रहता कि वो बोल क्या रहे है।
शक्तियों को लेकर दिए बयान पर युवा ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी बयान भी देते है और सफाई भी, ऐसे में राहुल गांधी मोदी का मुकाबला किसी भी सूरत में नहीं कर पाएंगे। इसलिए देश में आएंगे तो मोदी ही।
हालांकि इस दौरान एक दूसरे शहरवासी ने बताया कि भाजपा ने सिर्फ खोखले वादे किए है और इन वादों का भांडा फूट चुका है। इसलिए इस बार परिवर्तन होगा।
अब 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद भी तस्वीर साफ होगी कि किसके दावे में कितना दम है।












Click it and Unblock the Notifications