ओवरलोड डम्पर की चपेट में आने से शिक्षक का धड़ दो हिस्सों में बंटा, मौके पर ही हुआ पोस्टमार्टम

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में ओवरलोड डम्पर की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। यह सड़क हादसा इतना भयंकर था कि शिक्षक का धड़ दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद दौसा के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई और ओवरलोडिंग के खिलाफ लोगों जमकर प्रदर्शन भी किया है।

प्रधानाध्यापक बाबूलाल मीणा की मौत

प्रधानाध्यापक बाबूलाल मीणा की मौत

हादसे में मारे गए शिक्षक की शिनाख्त दौसा जिले के लालसोट उपखंड मुख्यालय के संवासा ग्राम की उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल मीणा निवासी खानपुर थाना क्षेत्र मंडावरी के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सरपंच ममता देवी एवं लालसोट थाने के उपनिरीक्षक मूलाराम मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शिक्षक बाबूलाल मीणा स्कूल से निकले ही थे कि करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पीछे से अनियंत्रित व तेज गति में आ रहे कंक्रीट से भरे ओवरलोड डंपर ने मोटरसाइकिल पर सवार प्रधानाध्यापक मीणा को टक्कर मार दी। इससे प्रधानाध्यापक मीणा मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। इसके बाद डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। डंपर ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित हुआ था। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए।

लालसोट पुलिस पहुंची मौके पर

लालसोट पुलिस पहुंची मौके पर

ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए शव का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराने की मांग की गई। जिस पर उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ चिकित्सा अधिकारी पीसी गुप्ता नेतृत्व में मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना में प्रधानाध्यापक की मौत के बाद गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई अवैध क्रेशर प्लांट संचालित हैं, जहां से कंक्रीट से ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर दौड़ते हैं। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+