Rajasthan: सरकारी स्कूल की छात्राओं का VIDEO वायरल, देखिए क्या-क्या गलत हो रहा इनके साथ?

Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल का है। यहां पर इंटर्नशिप कर रही लड़कियां स्कूल के शिक्षकों व डीग डीएसपी और एसडीएम आदि पर अभद्रता करने का आरोप लगा रही हैं।

Govt Girls School Video Viral in Bharatpur Rajasthan

छात्राओं के इस वायरल वीडियो पर भरतपुर जिले के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है। पुलिस इसकी जांच करके उचित कार्रवाई करेगी।

क्या है छात्राओं के वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में पांच-छह स्टूडेंट नजर आते हैं। इनमें से एक छात्रा हाथ जोड़ते हुए कहती है कि नमस्कार, हम डीग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल पुराना बस स्टैण्ड में इंटर्नशिप कर रही हैं। यहां शिक्षकों द्वारा हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

Govt Girls School Video Viral in Bharatpur Rajasthan

लड़के व लड़कियों पर गलत आरोप लगाए जाते हैं। इस मामले को लेकर जब हम सीओ सर के पास गए तो उन्होंने हमें कार्यालय से भगाने की धमकी दी गई। अब हमें बोला जा रहा है कि रिलीविंग लैटर पर साइन नहीं किए जाएंगे। एसडीएम ने भी हमसे गलत व्यवहार किया।

VIDEO में छात्र ने भी बयां की पीड़ा

भरतपुर के इस वायरल वीडियो में एक छात्र ने भी अपनी पीड़ा बयां की। उसने कहा कि जब वह इस मामले को लेकर सीओ साहब के पास गया तो जवाब मिला कि लड़कियों के चक्कर में खराब मत हो। मुर्गा बनाकर पिटाई करने की धमकी भी दी। वहीं एक छात्रा का आरोप है कि उसे सिर्फ इसलिए वायर कूलर से पानी नहीं पीने दिया जाता क्योंकि वह अनुसूचित जाति से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+