राजस्थान सरकार का तोहफा, पंचायत सहायकों की बढ़ी सैलरी

जयपुर, 16 जून। राजस्थान सरकार पंचायत सहायकों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, अब से पंचायत सहायकों की सैलरी 21 हजार रुपए प्रति माह हो जाएगी, आपको बता दें कि अभी तक पंचायत सहायकों को 7920 रुपए महीना मिलता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम गहलोत ने पंचायत सहायकों के मानदेय की बढ़ोत्तरी को हरी झंडी दे दी है, जिसके बारे में राज्य सरकार बहुत जल्द ऐलान करने वाली है।

 राजस्थान सरकार का तोहफा, पंचायत सहायकों की बढ़ी सैलरी

राजस्थान के पंचायत सहायकों ने इस बात पर खुशी जताते हुए सीएम अशोक गहलोत और उनकी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हम इस बात से बहुत खुश हैं और इसके लिए मैं सीएम गहलोत को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमारी परेशानियों को समझा और लंबे वक्त से पंचायत सहायकों की मांग को पूरा किया।

खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी

आपको बता दें कि पंचायत सहायकों के अलावा राज्य सरकार ने राजकीय कर्मचारियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। सीएम गहलोत ने इस बारे में ट्वीट किया है कि 'राजकीय कर्मचारियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए ऑन ड्यूटी भेजे जाने के प्रशासनिक प्रस्ताव को मंजूरी दी है और राजस्थान आउट ऑफ द टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोर्ट्स मेडल विनर्स रूल्स, 2017 में इस संशोधन के बाद राजकीय कर्मचारी ऑन ड्यूटी खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+