राजस्थान का गोल्डमैन : मिलिए चितौड़गढ़ के 'बप्पी लाहिड़ी' कन्हैया लाल खटीक से, पहनते हैं 3 किलो सोना

चित्तौड़गढ़, 5 जुलाई। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रहने वाले कन्हैया लाल खटीक को मेवाड़ के 'बप्पी लाहिड़ी' के नाम से जाना जाता है। हालांकि कन्हैया लाल का गाना और फिल्मों से दूर दूर तक ताल्लुक नहीं है, लेकिन कन्हैया लाल का सोना पहनने का शौक है, जो उन्हें बप्पी लहरी के नाम से प्रसिद्ध कर चुका है।

Goldman of Rajasthan: Meet Bappi Lahiri Kanhaiya Lal Khatik of Chittorgarh, wears 3 kg gold

कन्हैया लाल सोने के प्रति इतना लगाव रखते हैं कि वह हर समय अपने शरीर पर करीब साढ़े 3 किलो सोना पहने नजर आते हैं। कन्हैयालाल जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो उनके शरीर पर पहने सोने के गहने देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है।

कन्हैया लाल खटीक राजस्थान के गोल्डमैन के रूप में भी पहचान मिल चुकी है। कन्हैयालाल आज जब उदयपुर की जिला कलेक्ट्री पहुंचे तो उन्हें देखकर हर कोई उनके साथ सेल्फी लेता नजर आया। कन्हैयालाल अपने गले में हाथों में उंगलियों में और चप्पल में सोना पहनते हैं। साथ ही उनका मोबाइल भी गोल्ड प्लेटेड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+