Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक साथ उठी चार भाइयों की अर्थी, चारों बनना चाहते थे डॉक्टर, पूरे गांव को रुला गई ऐसी अंतिम विदाई

Four brothers News Pali Rajasthan: तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने राजस्थान के पाली और नागौर को कभी नहीं भूल सकने वाला गम दिया है। हादसे में राजस्थान के पाली जिले के तीन सगे भाई, उनका एक मौसेरा भाई और नागौर का एक युवक नदी में डूब गए। इस हादसे ने न केवल तीन परिवारों को, बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। मंगलवार को पाली के ढाबर गांव में जब चार भाइयों की एक साथ चिताएं जलीं, तो हर आंख नम थी।

डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया

मृतकों में पेमाराम राठौड़ के तीन बेटे-राकेश (20), मदन (18) और भरत (16) शामिल थे, जो तेलंगाना में अपने पिता के साथ रहते थे और डॉक्टर बनने का सपना देख रहे थे। राकेश ने हाल ही में नीट (NEET UG) परीक्षा पास की थी, जबकि भरत ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में पूरे तेलंगाना में पहला स्थान प्राप्त किया था। चौथा मृतक उनका मौसेरा भाई विनोद पुत्र हीरालाल था, जो नीट की तैयारी के लिए अपने भाइयों के पास आया हुआ था। चारों का अंतिम संस्कार पाली में एक साथ हुआ है।

Four brothers cremated together in Pali Rajasthan

ऋतिक की भी मौत, हैदराबाद में हुआ अंतिम संस्कार

हादसे में नागौर जिले के ताऊसर गांव के ऋतिक कच्छावा (पुत्र चंपालाल कच्छावा) की भी डूबने से मौत हो गई। ऋतिक का परिवार वर्तमान में हैदराबाद में रहता है और उनका अंतिम संस्कार वहीं किया गया।

पवित्र स्नान बना जीवन का अंतिम स्नान

हादसा उस समय हुआ जब ये सभी युवक तेलंगाना के बसारा स्थित गोदावरी नदी में सरस्वती मंदिर के दर्शन से पहले स्नान कर रहे थे। राजस्थान से तीन परिवारों के कुल 18 लोग दर्शन और स्नान के लिए वहां पहुंचे थे। नहाते समय युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

तेज बहाव में बह गए पांचों युवक

स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से पांचों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पाली जिले के चार युवकों के शव एम्बुलेंस से रात 11 बजे उनके पैतृक गांव ढाबर लाए गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

गांव में पसरा मातम, सांसद ने जताया शोक

ढाबर सरपंच प्रतिनिधि प्रभु दयाल सुथार ने बताया कि भरत की हाल ही में दसवीं में राज्य स्तर पर टॉप करने की उपलब्धि ने गांव को गौरवान्वित किया था। उसकी इस असमय मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से नागौर के ताऊसर निवासी ऋतिक और पाली जिले के चार युवकों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+