Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि "मै तो चाहता हूं कि कांग्रेस मुक्त हो जाए देश"

Rajasthan News: प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायतराज कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा मे शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है।

मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि मैं तो चाहता ही यहीं हूं कि देश, प्रदेश और गांव तक कांग्रेस मुक्त हो जाएं। भाजपा फिर चाहे कांग्रेस युक्त हो जाएं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

giving-a-statement-regarding-congress-free-india-education-minister-madan-dilawar-said-that-this-is

जनसंघ का भी भाजपा में विलय हुआ है अगर कांग्रेस का भी भाजपा में विलय होता है तो इससे अच्छा कुछ हो नहीं सकता है।

दरअसल मंत्री मदन दिलावर लोकसभा चुनाव को लेकर आज टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान टोंक के भाजपा कार्यालय पर बैठक ली ।

राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री व लोकसभा प्रभारी मदन दिलावर ने भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बैठक लेकर चर्चा की।

इस दौरान लोकसभा प्रभारी और मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड और लापरवाह शिक्षकों के साथ पंचायत राज में मनमौजी अफसरों पर सख्त होते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड पहले से ही लागू है लेकिन उसकी पालना कांग्रेस सरकार ने कभी नहीं करवाई।

मै हिजाब के खिलाफ बिल्कुल नहीं हूं। लेकिन विद्यालय में गणवेश में आना ही होगा। इसमें कोई लापरवाही बरती नहीं जाएगी।

कांग्रेस सरकार में अधिकारी,कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में एक छुट्टी की अवकाश लिखकर चले जाते थे। और फिर कोई नहीं आता था तो उसे जेब में रख हस्ताक्षर करने की परम्परा चल रही थी।

लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। कर्मचारी को अवकाश पर जाने से पहले अधिकारी से परमिशन लेनी पड़ेगी। बिना बताए कोई छुट्टी पर जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

आज मैने टोंक के सोरण ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया लेकिन ग्राम विकास अधिकारी नहीं मिला। मुवमेंट रजिस्टर भी मैनटेंन नहीं थी। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मै तो चाहता हूं कि पूरा देश,पूरा प्रदेश यहां तक की गांव भी कांग्रेस मुक्त हो जाए।

यह सब भाजपा में युक्त हो जाए। पूरी कांग्रेस विलय हो जाए। कोई कांग्रेस का नाम लेना रहे ही नहीं। ईडी की कार्रवाई पर भी दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ भी बोल सकते है मै उसमें क्या बोलूं।

कोटा में कोचिंग छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं के मामले में बोलते हुए कहा आत्महत्या के कई कारण होते है उनकी मिमांसा करना आवश्यक नहीं है।

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी किसी नेता कोई लोभ,लालच या फिर आश्वासन नहीं देती है कि अगर वो भाजपा में शामिल होंगे तो उन्हे टिकट मिलेगा या फिर कुछ दूसरी सुविधाएं मिलेगी।

भाजपा की गुटबाजी के सवाल को बदलते हुए मदन दिलावर ने कहा कि गुटबाजी तो कांग्रेस में शुरू से ही थी। अलवर में बीफ मामले को लेकर भी मंत्री दिलावर ने कड़े शब्दों में कहा कि गौ माता के हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. वहीं लोकसभा चुनावों में 25 सीटों की जीत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यहां तो सीटे ही 25 है तो 25 तो जितेंगे ही 26 होती तो भी जीत जाते ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+