राजस्थानी छोरे पर आया गोरी मैम का दिल, 6 हजार KM दूर से आकर रचा ली शादी, जानिए इनकी लव स्टोरी
Love Story Rajasthan: राजस्थान में सात समुंदर पार से आने वाली प्रेमिकाओं की अनोखी कहानियां तो खूब सुनी होगी लेकिन आज एक ऐसी प्रेमी कहानी की तस्वीरें जो आनंदित कर देगी।
इटली से क्रिस्टीना ने मेहंदीपुर के रितुराज के साथ जैसलमेर के बेरा हाउस में अग्नी के सात फेरे लिए और जीवन संगिनी बन गई ।

रितुराज के परिजनों व दोस्तों के साथ इटली से आए क्रिस्टीना के माता-पिता, भाई-बहन समेत रिश्तेदार और दोस्त शादी में शामिल हुए। बेरा हाउस में रितुराज घोड़ी पर दूल्हा बने बारात लेकर आया।
इस दौरान उसके सास-ससुर ने हिन्दू रीति रिवाज से बारात का स्वागत किया। यहां तक कि सासु मां ने अपने भारतीय दामाद की नाक खींचने की परंपरा को भी बखूबी निभाया।
दुल्हन के लिबास में क्रिस्टीना को उसकी बहन और भाई समेत रिश्तेदार मंडप तक लाए। पंडितजी ने उनका विवाह सम्पन्न करवाया। क्रिस्टीना के पिता ने कन्यादान की रस्म निभाई।
शादी के बाद सभी ने वर वधू को आशीर्वाद देकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
बेरा हाउस के कुलजीत सिंह ने बताया कि हमारे यहां हुई इस शादी को हमने यादगार बनाने के लिए कई प्रयास किए। इटली से आए लोगों को हिन्दू रीति रिवाज से शादी देखने का काफी शौक था।
हमने बिलकुल वैसा ही अरेंजमेंट किया था ताकि शादी यादगार बन जाए। सबने बहुत ही एंजॉय किया। कुलजीत ने बताया कि हमारी परम्पराओं का विदेशी जब निर्वाह करते हैं तब बहुत ही गर्व महसूस होता है।
आपकों बता दे कि इटली की क्रिस्टीना और मेहंदीपुर बालाजी के रितुराज इन दिनों जैसलमेर शादी करने आए हैं। बुधवार रात रितुराज घोड़ी पर चढ़कर अपनी बारात को गाजे बाजे के साथ बेरा रोड स्थित बेरा हाउस लेकर पहुंचे। बारात के आगे बाराती बैंड बाजों पर नाचते-गाते बेरा हाउस पहुंचे।
बरातियों का स्वागत मुंह मीठा करवा कर किया गया। इटली के लोगों ने भारतीय दूल्हे का भारतीय परंपरा के साथ ही स्वागत सत्कार किया।
बेरा हाउस में ही बढ़िया सजावट के साथ मंडप बनाया गया। मंडप में वर वधू ने अग्नि के चारों तरफ 7 फेरे लिए। पंडित जी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ दोनों का विवाह सम्पन्न किया।
इस दौरान सभी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। दुल्हन क्रिस्टीना के पिता ने कन्यादान की रस्म अदा की। इनकी शादी में 30 लोग इटली से तो 30 लोग मेहंदीपुर बालाजी से शामिल हुए हैं।
यूं परवान चढ़ा प्रेम
निजी कंपनी में ई-कॉमर्स का काम करने वाले रितुराज (30) ने बताया कि साल 2018 में उनकी क्रिस्टीना (27) से पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी। क्रिस्टीना उस दौरान अपनी पढ़ाई के दौरान जयपुर आई थी। अचानक हुई मुलाकात कब दोस्ती में और फिर प्यार में बदली पता ही नहीं चला।
इस दौरान वे कई बार जर्मनी काम से गए तब स्टीना से मिलने इटली पहुंच जाते। आखिरकार 5 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों ने अपने घरवालों से बात कि और दोनों के परिवार वाले इनकी शादी को लेकर तैयार हो गए।
क्रिस्टीना ने बताया कि वो अपनी इकोनॉमिक की पढ़ाई के एक प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल जैसलमेर आई थी। तब यहां का कल्चर, संस्कृति और परंपरा ने उनका दिल जीत लिया। क्रिस्टीना ने रितुराज को जैसलमेर में ही शादी करने के लिए मनाया। आखिरकार दोनों ने परिवार वालों से बात करके सबको जैसलमेर के लिए मनाया।
क्रिस्टीना ने बताया की उनके परिवार के लोग और उनके दोस्त सब मिलाकर करीब 30 लोग इटली से जैसलमेर आए हैं। सभी लोग बहुत खुश हैं और भारतीय परंपरा और हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की रस्मों को होते देख काफी रोमांचित है।
सभी को बहुत बढ़िया लग रहा है। सभी बहुत इंजॉय कर रहे हैं। क्रिस्टीना की बहन लिसा ने बताया कि वो और उसका परिवार बहुत इंजॉय कर रहे हैं। यहां का डांस, म्यूजिक, कपड़े और रीति रिवाज बहुत पसंद आ रहा है। उसके घर वाले भी बहुत खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications