Lok Sabha Election: गहलोत का पलटवार "बीजेपी देश को चीन, रूस और उत्तर कोरिया जैसा बनाना चाहती है"

Lok Sabha Eleciton: राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर जारी सियासी रण में अब जुबानी जंग छिड़ती हुई नजर आ रही है। आज एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया।

अशोक गहलोत ने तो इस बार पलटवार में भाजपा पर यहां तक आरोप लगा दिए कि यह तो देश को चीन,रूस और उत्तर कोरिया जैसा बनाना चाहते है।

gehlot-hits-back-at-bjp-wants-to-make-the-country-like-china-russia-and-north-korea

पूर्व सीएम गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान में वार पलटवार का दौर शुरू होने वाला है। भाजपा जहां कांग्रेस को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है वहीं कांग्रेस भी हर हाल में भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने के तमाम प्रयास कर रही है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार शाम को सिरोही जिले के स्वरूपगंज पहुंचे जहां जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पुत्र वैभव गहलोत के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। बीजेपी देश को चीन, रूस और उत्तर कोरिया जैसा बनाना चाहती है। हमें एकजुट होकर इसका मुकाबला करना है। ताकि देश में लोकतंत्र को बचाया जा सके, लोकतंत्र ही नहीं रहेगा, तो वोट कि कीमत क्या रह जायेगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में हालात चिंताजनक हैं। ईडी और सीबीआई से विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

कांग्रेस के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। संविधान कि धज्जियां उड़ रही हैं। हम अगर अब भी नहीं चेते, तो बाद में तकलीफ होगी।

देश में हालात इतना खराब हो गए है कि अब अगला चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं होगा। भाजपा और जनता के बीच होगा।

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल में बन्द कर रहे हैं, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से गुंडागर्दी कर रहे है। असली भ्रष्टाचार तो यह कर रहे हैं। जेलों में तो भाजपा के लोग होने चाहिए।

आप ईडी भेजते हो, उद्योगपति 50 करोड़ भेजते हैं और केस बन्द हो जाता है। देश में मजाक बना रखा है। जिन मुख्यमंत्री को जेल में डाला, उन्हें बाद में निपट लेते, वो कौनसा देश छोड़कर जा रहे थे?

हालात बड़े गंभीर हैं कि देश और प्रदेश कि जनता को समझना पड़ेगा , उन्होंने कहा कि बिना मीडिया के इश्यू नहीं बनता है। कांग्रेस के राज में मीडिया ने कोई भी इश्यू बनाया तो कभी गृहमंत्री, कभी मुख्यमंत्री, कभी रेलमंत्री ने इस्तीफा दिया है। यह लोकतंत्र है।

एक बार फिर मणिपुर मसले पर बोलते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि मणिपुर में गृह युद्ध चल रहा है। महिलाओं के रेप हो रहे हैं, हत्या हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए। हालात बड़े गंभीर हैं।

इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है, प्रधानमंत्री को नोटिस नहीं भेज रहे हैं। एकतरफा कार्रवाई हो रही है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, रेवदर विधायक मोतीराम कोली, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+